Guwahati News: ढह गए घर, बह गयीं सड़कें, 80 हजार से ज्यादा लोग हुए बाढ़ से प्रभावित, पूर्वोत्तर के क्षेत्र में भारी बारिश से हाहाकार!

Guwahati News: Houses collapsed, roads washed away, more than 80 thousand people affected by floods, havoc due to heavy rains in the Northeast region!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Guwahati News: पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का असर गहरा हो गया है। असम में 10 नदियां, जिनमें ब्रह्मपुत्र भी शामिल है, खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकतर जिलों में 78 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें नौ लोग मारे गए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में 1276 पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें दो विदेशी भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने मणिपुर के गवर्नर से भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी ताकि स्थिति को संभाला जा सके।Guwahati News: Houses collapsed, roads washed away, more than 80 thousand people affected by floods, havoc due to heavy rains in the Northeast region!

Guwahati News: अमित शाह ने दिया भरसक मदद का भरोसा

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारी बारिश के कारण नदी किनारे और निचले इलाके में रहने वालों को सावधान रहने को कहा है। असम सरकार ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले परिवारों को चार लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों में बाढ़ के कारण सड़क, ट्रेन और नौका सेवाएं बंद हुई हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के केंद्र ने सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। मणिपुर में बहुत भारी बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है।Guwahati News: Houses collapsed, roads washed away, more than 80 thousand people affected by floods, havoc due to heavy rains in the Northeast region!

Guwahati News: बाढ़ से परेशान लोग राहत शिविरों में रह रहे लोग

ओडिशा में एक भाजपा नेता की मौत हो गई। लापता लोगों में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का एक नवविवाहित कपल भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि दो दिनों से चल रही भारी बारिश की वजह से पश्चिमी जिले में बहुत बाढ़ आई है। इससे करीब 1,300 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

पिछले 48 घंटों में बारिश और भूस्खलन से राज्य में 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही 883 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऊपर के हिस्से में तेज बारिश के कारण तीस्ता नदी में बाढ़ आई है। नदी का खतरा बढ़ने से कई पुल टूट गए हैं। जंगू में फंसे प्रवासी मजदूर और स्थानीय लोग बैली पुल का इस्तेमाल करके पैदल बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। मुंशीथांग में 29 मई को गिरी तीस्ता नदी में एक पर्यटक वाहन का आठ लोगों का पता नहीं चल पाया है।

अब में आपको एक ऐसे निराशाजनक तस्वीर दिखने जा रहा हूँ, यह किसी फिल्म का सीन नहीं है, यह असम की निकम्मी सरकार की हकीकत है। गुवाहाटी के बीचोबीच रुक्मिणी गांव जैसे इलाके में एक शव को केले के तने पर ले जाना पड़ा क्योंकि अंतिम संस्कार करने का कोई रास्ता नहीं था। यह हिमंत बिस्वा सरमा के मॉडल की सच्चाई है। जब जिंदा लोग राहत के लिए तरसें और मुर्दों को भी सम्मान न मिले; तो समझ लीजिए कि सरकार मर चुकी है। 9 साल से “विकास” के नाम पर सिर्फ प्रचार, आयोजन और झूठे वादे ही हुए हैं।

(जागरण ब्यूरो, द्वारा प्रकाशित खबर)

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com