Ballia News: 25 जनवरी को जीजीआईसी बलिया में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य आयोजनa

25 जनवरी को जीजीआईसी बलिया में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), बलिया में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पहचान पत्र के साथ आमंत्रित करेंगे। उपस्थित मतदाताओं को बैज लगाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ दिलाई जाएगी, हस्ताक्षर कराए जाएंगे तथा सामूहिक फोटो लिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय लोकगीत एवं अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक” तथा टैगलाइन “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद एवं तहसील स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन, शपथ ग्रहण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ सांस्कृतिक प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण सुनिश्चित किया जाए। तहसील स्तर पर कार्यक्रम उप जिलाधिकारी, ईआरओ एवं एईआरओ के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर थीम सॉन्ग और मतदाता जागरूकता सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोकतंत्र विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन लेखन, प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, गीत एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता फैलाई जाएगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए समाजसेवी संगठनों के सहयोग से टी-शर्ट, कैप आदि का वितरण किया जाएगा। जिले के सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर उसकी फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों की रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool