Ballia Up News: गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित पेंशनर्स सम्मान समारोह में प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर्स, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। समारोह के दौरान युवा लेखक अभिषेक मिश्रा की पुस्तक ‘DIGITAL DEPRESSION – एक नई महामारी’ का लोकार्पण भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को साहित्यिक आयाम प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे एवं वरिष्ठ पेंशनर्स ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को अंगवस्त्र, त्रिशूल और तलवार भेंटकर स्वागत किया। समारोह के एक