कौन बनेगा इस बार हरियाणा का मुख्यमंत्री ! हरियाणा में किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज ?

Haryana Assembly Election

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Haryana Assembly Election : हरियाणा विधासनभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए. मतदान के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे किए गए हैं. ऐसे में हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक बयान सामने आया है. हरियाणा मुख्यमंत्री के पद के लिए उन्होंने सीएम पद को लेकर कुछ आश्चर्यजनक बातें कहीं हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या सीएम पद को लेकर क्या कहा है?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो गया है. हरियाणा विधानसभा मतदान को लेकर मतदान के बाद विभिन्न प्रकार के एग्जिट पोल में 2024 में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने के दावे किये जा रहे हैं. हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा में उनकी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला कांग्रेस विधायक दल की प्रमुख  बैठक के फैसले आधार पर हाईकमान के द्वारा मुख्यमंत्री चुनने का फैसला लिया जायेगा.

बता दें कि हरियाणा राज्य में भाजपा पिछले 10 सालों से लगातार शासन में है और इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार एक बार फिर से कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. एग्जिट पोल भी कांग्रेस के शासन की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन आठ अक्टूबर को चुनाव परिणाम से ही यह होगा कि किसकी सरकार बनेगी.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 77 वर्षीय श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी ने रोहतक स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे लोग इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं. इस बार हरियाणा के लोगों ने हरियाणा में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला किया है.

हरियाणा के सीएम पद को लेकर हुड्डा जी ने कही ये बात

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने कहा इस बार कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में एक निर्धारित प्रक्रिया है, जिसके अनुसार चुनाव का रिजल्ट आने के बाद पार्टी विधायकों और कांग्रेस बोर्ड के सभी सद्श्यों की राय ली जाएगी और उसके आधार पर हाईकमान के द्वारा मुख्यमंत्री पद का फैसला किया जायेगा.

मीडिया ने कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुख्यमंत्री पद हेतु दावेदारी को लेकर पूछे गये कुछ सवालों के जवाब में हुड्डा ने कहा कि राजनीति में कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बन्ने हेतु अपनी आकांक्षाएं रख सकता है, लेकिन कांग्रेस में सीएम पद के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है.और उस प्रक्रिया के अनुसार कांग्रेस पार्टी में विधायक दलों की बैठक में विधायक अपनी राय जिसेके पक्ष में देंगे और उसके बाद हाईकमान मुख्यमंत्री पद का  फैसला करेगा.

भाजपा नेताओं के सत्ता में आने के दावे पर तंज कसते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा और क्या कहेगी? उन्हें परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा की इस बार किसकी सरकार हरियाणा में बनेगी और इस बार का मुख्यमंत्री किस पार्टी से होगा.

भाजपा पर हुड्डा ने बोला हमला

हुड्डा ने भाजपा की सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पूरी तरह से अब निष्क्रिय है. भाजपा की सरकार से गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी, महिलाएं और युवा सभी तंग आ चुके हैं.

हुड्डा ने ये भी कहा कि एक समय हरियाणा में प्रति व्यक्ति की आय, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन राज्य हुआ करता था, लेकिन आज और अब राज्य की स्थिति इतनी खराब हो गयी है. कि राज्य में अब बेरोजगारी अपने चरम पर है और राज्य बेरोजगारी के मामले में नंबर वन गया है. हरियाणा में ड्रग्स ने युवाओं को अपनी जड़ में जकड़ लिया है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई चुनाव मैदान में हैं. श्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को हरियाणा राज्य के सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान  हुए हैं.

UP TAK NEWS1

इसे भी पढ़े :  ग्रेटर नोएडा : अज्ञात लोगों द्वारा रात में दरवाजा खटखटाने के बाद 172 लड़कियों ने कॉलेज हॉस्टल छोड़ दिया

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai