Bagmati Express Accident: तमिलनाडु में हुई ट्रेन हादसे की घटना ने ओडिशा हादसे की याद दिला दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bagmati Express Accident: 11 अक्टूबर यानी शुक्रवार की रात को तमिलनाडु के कावराईपेट्टई के पास एक ट्रेन हादसा हुआ। यहां कर्नाटक के मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12578) के 12 डिब्बे शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी से टकराने के बाद बेपटरी हो गए। हादसे में 19 यात्रियों को चोट आई है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैन हादसे में गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच दक्षिण रेलवे ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।

GZqSIOzb0AEEBOY

तो इस वजह से हुआ हादसा
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आर एन सिंह ने कहा, “ट्रेन को कावरपेट्टई स्टेशन पर नहीं रुकना था। चेन्नई से रवाना होने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दी गई। ड्राइवर सिग्नल का सही तरीके से पालन कर रहा था। मगर ट्रेन मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन पर चली गई। इसी गलती में यह हादसा हुआ है।” उन्होंने हादसे की जांच की बात कही है। सिंह ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं है। दक्षिण रेलवे ने इस सेक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का समय बदला है।

एनडीआरएफ ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य
ट्रेन हादसे की जानकारी के मुताबिक ट्रेन के पार्सल वैन में अचानक आग लग गई थी। हालांकि समय रहते दमकल कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। उधर, सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बता दें कि शुक्रवार को हुए तमिलनाडु में हुई ट्रेन हादसे की घटना ने एक बार फिर से ओडिशा हादसे की याद दिला दी। जो  2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। यह हादसा भी कुछ इसी तरह हुआ था। हालांकि बालासोर हादसे में 290 यात्रियों की जान गई थी और 900 से अधिक लोग घायल हुए थे।

 

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai