Hardoi News: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के जेहदीपुर गांव में खेत में धान की फसल को पानी लगाने गये युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। आईये जानते पूरी खबर क्या है
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के जेहदीपुर थाना माधोगंज निवासी राहुल गौतम पुत्र बलराम गौतम 31 अगस्त को शाम करीब 5 बजे के आसपास अपने खेत में धान को पानी लगाने गया था। बताया जाता है। की गांव के ही कुछ लड़कों ने उसपर हमला कर दिया। और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। ऐसी जानकारी सूत्रों से मिल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गौतम पुत्र बलराम गौतम का कुछ समय पहले भी इन्हीं लोगों ने बुरी तरह पीटा था। बताया जाता है, असली विवाद गाना बजाने को लेकर हुआ था। लेकिन इस मामले में उस समय पुलिस ने कोई कठोर कार्यवाही नहीं की थी। और मामले को रफा दफा कर दिया था।
थाना माधोगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जिसके बाद पुलिस ने मौत की वजह आसमानी बिजली बताई है और आनन फानन में शव को मेंहदीघाट में ही शव को दफन करवा दिया। जिससे परिजन और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया जिसके बाद तपनौर चौराहा जाम कर दिया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग और लोगों ने CBI जांच की मांग करने लगे मौके पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हामी भर दी। लेकिन थाने जाकर मुकर गए और SDM और CO ने परिवार को 4 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाने लगे, पीड़ित परिवार ने कहा पुलिस ने अपराधियों के साथ मिलकर और डॉक्टर की सहायता से पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी है ऐसा परिवार का आरोप
Hardoi News: प्रशासन पर लगे मामले को गलत दिशा देने के आरोप
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस हत्या के मामले की गलत दिशा देने का प्रयास कर रही है। जबकि ये सुनियोजित तरीके से की गयी हत्या है। जिससे परिजन और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया जिसके बाद तपनौर चौराहा जाम कर दिया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग और लोगों ने CBI जांच की
Hardoi News: पुलिस का बयान आया सामने
पुलिस ने कहा 31 अगस्त 2025 की शाम बालक राम निवासी ग्राम जेईदीपुर थाना माधोगंज द्वारा यह सूचना दी गई कि उनका पुत्र धान में पानीलगाने के लिए खेत पर गया हुआ था। उनके पुत्र का शव मक्के के खेत के पास मिला है। प्राप्त सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल क निरीक्षण किया गया है। बालक राम द्वारा गांव के ही पांच युवकों पर अपने पुत्र से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी गई है। प्राप्त तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामित आरोपियों में से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










