Sultanpur News: यूपी के जनपद सुल्तानपुर के एक गांव बहलोलपुर में गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी, सड़क किनारे लटकता मिला शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
Sultanpur News: बताया जाता है कि यह घटना दिनाँक 31 अगस्त 2025 की सुबह की हैं। छात्रा ( शिखा गुप्ता ) को ठीक उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर गावं के ही कुछ लड़कों द्वारा बड़ी निर्दयता पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात उसकी हत्या कर छोटे से पेड़ से लटका दिया गया, जो कि गावं के ही 2-4 आम लड़कों द्वारा किया गया कुकर्म हैं .
लड़की के पिता दिनेश गुप्ता का कहना हैं कि नजदीकी थाना और अपर पुलिस अधीक्षक को रिश्वत मिल जाने से इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रहीं, हमें गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है और कुछ दिन बाद यह केश भी देश की अन्य शोषित बेटियों की तरह दबा दिया जाएगा. जबकि हम लोग हमारा छोटा सा परिवार सबूत और क़ातिलों के नाम सहित सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर न्याय दिलाने की मांग की
Sultanpur News: मृतक छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान, पूर्व विधायक अनूप सांडा, महासचिव सलाउद्दीन, धर्मेंद्र सोलंकी, राम कुमार भोजवाल, प्रदीप गुप्ता, जानकी पाल, प्रवीण निषाद (सांसद प्रतिनिधि), इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, प्रभा सक्सेना और अन्य कई सपा नेता शामिल थे।
इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और न्याय को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और सपा ने मृत छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस मामले में पार्टी के नेताओं की तत्परता यह दर्शाती है कि वे न्याय और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










