UP News: कुशीनगर ,अखिलेश कुमार द्विवेदी: तमकुही राज। दुदही विकास खंड के गोड़रिया न्याय पंचायत में बुधवार को विधायक व सांसद खेल महोत्सव व परिषदीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट स्कूल जंगल सिस्वा बीएन सिंह टोला परिसर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ भाग – लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी नको प्रभावित किया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक – अध्यापक राजेश यादव, धनंजय मिश्र,
आफताब आलम व अनुदेशकगण अमित कन्नौजिया, सुमंत यादव की देखरेख में बुधवार को संपन्न प्रतियोगिता में दौड़ के प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अमरजीत 50 मीटर, बिट्टू 100 मीटर, शाहबाज
UP News: विधायक व सांसद खेल महोत्सव एवं परिषदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई संपन्न
- 200 मीटर और राहुल 400 मीटर प्रथम रहे। बालिक वर्ग में सायरा 50 मीटर, रहा 100 मीटर, शबनम 230 मीटर और सुमन 400 मीटर विजेता रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग में रवि 100 मीटर, सूरज 200 मीटर, बन्धन 400 मीटर और
- रवि 600 मीटर प्रथम रहे। जूनियर बालिक वर्ग में जारा 100 व 400 मीटर, आलियान 200 मीटर और अन्जू 600 मीटर शीर्ष स्थान पर रहीं। इत्तके अतिरिक्त खोखो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि कई
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किय। पुरस्कार वितरण समरोह को संबोधित करते बीईओ डा. प्रभातचंद राय ने बच्चों की भागीदारी और अनुशासन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शारीरिक विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करती हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम में कुबेरस्थान पुलिस के मिशन शक्ति के प्रभारी एसआई सागर, महिला कांस्टेबिल रुबी सिंह व दिवाकर ने छात्राओं को अभियान के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक विद्या सिंह ने की तथा संचालन राजकुमार राय ने किया। आयोजक मुनव्वर अली ने आभार प्रकट किया। इस दौरान रजेंद्र कुशवाहा, रणविजय सिंह, आसमीना खातून, मसरुर आलम, धनन्जय सिह, मीना देवी, संतोष शर्म, सैमुद्दीन अंसारी, राजकुमार प्रसाद, उमेश तिवारी, रवि सिंह आदि शेक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS










