Bareilly Violence: बरेली में प्रदेश के गृह सचिव गौरव दयाल के आदेश से इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। यह रोक 48 घंटों के लिए है। सेवाएं 27 सितंबर रात 12:30 बजे से शुरू होकर 29 सितंबर रात 12:30 बजे तक बंद रहेंगी। जिले में 27 और 28 सितंबर को टेलीकॉम सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी।
Bareilly Violence: बरेली में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को हुए बवाल पर पुलिस प्रशासन ने तेजी से कदम उठाया। पुलिस ने शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया साथ ही माहौल को काबू में रखने के लिए जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है। बरेली में आई लव मोहम्मद बवाल के बाद शहर में इंटरनेट सेवा दो दिनों तक ठप रहेगी।
उत्तर प्रदेश के गृह सचिव गौरव दयाल के आदेशानुशार बरेली में 48 घंटे इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं वाधित रहेंगी। जनपद बरेली में इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं 27 सितंबर रात 12:30 बजे से 29 सितंबर रात 12:30 बजे तक बंद रहेगीं। 27 और 28 सितंबर को बरेली जिले में टेलीकॉम सेवाएं पूरी तरह बंद होंगी। गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 की धारा 7 और टेलीकॉम निलंबन नियम 2017 के तहत यह निर्देश दिया। बीएसएनएल के क्षेत्रीय जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी तस्दीक की। उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकार के आदेशानुसार इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।
Bareilly Violence: निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
कुछ खास इलाकों में इंटरनेट की सुविधा को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाएगा। केंद्र या राज्य सरकारें ऐसा आमतौर पर हालात बिगड़ने से बचाने या लोगों की सुरक्षा के लिए करती हैं। भारत में केंद्र के लिए केंद्रीय गृह सचिव और राज्यों के लिए राज्य गृह सचिव ही इंटरनेट बंद करने का आदेश दे सकते हैं। सरकारें कानून-व्यवस्था के लिए अक्सर हंगामे या बड़े सामाजिक तनाव को काबू करने हेतु इंटरनेट रोकती हैं। ऐसी सेवाएं बंद करने से खतरे वाली गतिविधियां रुक सकती हैं। ये आदेश सिर्फ पुलिस अधीक्षक या इससे ऊपरी अधिकारी ही लिखित रूप से या सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जारी कर सकते हैं।
Bareilly Violence: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की
बवाल के बाद बरेली पुलिस ने जोरदार एक्शन लिया। शनिवार को उन्होंने मौलाना तौकीर रजा खां सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग थानों में मौलाना के खिलाफ दस केस दर्ज हुए। उन पर हिंसा भड़काने का इल्जाम लगा। गिरफ्तारी के बाद सभी आठों को कोर्ट ले जाया गया। वहां से जेल हो गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर हिंसा भड़क गई। अब तक दस एफआईआर हो चुकी हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो। किला, प्रेमनगर और कैंट थाने में एक-एक। पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेजा। साथ ही 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को शहर में भीड़ इकट्ठी हुई। मौलाना नजर नहीं आए तो भीड़ बेकाबू हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे पर दुकानों और गाड़ियों को तोड़ा। नावल्टी चौराहे पर पुलिस पर पत्थर फेंके। श्यामगंज में गोलीबारी हुई। करीब तीन घंटे तनाव चला। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। लाठीचार्ज भी किया। शाम पांच बजे हालात संभल गए।
Bareilly Violence: मौलाना ने रात में जारी किया था वीडियो
हंगामे के बाद मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार रात दस बजकर बीस मिनट पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, अतीक और अशरफ की तरह मुझे भी गोली मार दो। मोहम्मद के नाम पर मरना मंजूर है। वे अभी तक नजरबंद हैं। उन्होंने मुसलमानों को बधाई दी। घटना को उन्होंने साजिश बताया। मौलाना बोले रसूल के आशिकों को मैं मुबारकबाद देता हूं। इतने खतरनाक वक्त में आप इश्क-ए-रसूल के नाम पर आए। हमने शांति का रास्ता चुना था। मोहम्मद साहब के नाम को बार-बार जो ठेस पहुंचाई जा रही है, उसके लिए सख्त कानून बने।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










