West Bengal News: दार्जिलिंग में निरंतर हो रही भारी बारिश ने व्यापक तबाही उत्पन्न कर दी है। तेज बारिश के चलते बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुए, जिसमें अब तक 18 लोगों की जान चली गई और कई गांवों का सम्पर्क पूरी तरह से टूट गया है। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
West Bengal News: उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन और पुलों के टूटने की घटनाओं में अब तक 18 लोगों की जान चली गई है और दो लोग लापता हैं। मौक का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण कई लोग प्रभावित हुए हैं। इस घटना के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। वहीं, कालिम्पोंग में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
West Bengal News: पीएम मोदी ने जनहानि पर जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग में पुल के गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से मैं अत्यंत दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग और उसके आस-पास के क्षेत्रों की स्थिति पर हम कड़ी नजर रख रहे हैं। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Deeply pained by the loss of lives due to a bridge mishap in Darjeeling. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon.
The situation in Darjeeling and surrounding areas is being closely monitored in the wake of heavy rains and landslides. We…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2025
West Bengal News: राष्ट्रपति ने भी हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक्स पर राष्ट्रपति भवन द्वारा किए गए पोस्ट में कहा गया- पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई दुखद जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करती हूं। मैं बचाव और राहत कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
The tragic loss of lives due to heavy rain and landslides in Darjeeling, West Bengal, is distressing. I express my heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the success of rescue and relief operations and wish a speedy recovery to those injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 5, 2025
West Bengal News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को वहां तैनात किया गया है और जरूरत पड़ने पर और जवानों को भेजा जाएगा। शाह ने कहा कि उन्होंने दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट से भी बात की और वहां की स्थिति का जायजा लिया। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण हुई दुखद जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमें भी वहां भेजी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा, भाजपा कार्यकर्ता भी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता दे रहे हैं।
लोहे का पुल ढहा, आवाजाही हुई बाधित
पश्चिम बंगाल में अत्यधिक वर्षा के चलते दुधिया में लोहे के पुल का एक हिस्सा गिर गया है, जिसके परिणामस्वरूप सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग एसएच-12 सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
West Bengal News: मिरिक-सुखियापोखरी रोड के पास भूस्खलन
सबसे बड़ा भूस्खलन मिरिक-सुखियापोखरी रोड के निकट हुआ, जिसने कई घरों को बहा दिया और वाहनों की आवाजाही को बाधित कर दिया। इससे आसपास के कई छोटे गांवों का संपर्क टूट गया। दार्जिलिंग उप-निबंधक रिचर्ड लेप्चा ने बताया कि सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की सहायता से राहत अभियान चलाया जा रहा है। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
I am extremely anguished to learn about the massive damages caused due to extremely heavy rainfall in many parts of Darjeeling and Kalimpong districts. There have been deaths, and loss of properties, and damages to the infrastructure.
I am taking stock of the situation, and in… pic.twitter.com/jyOd5ztOa6
— Raju Bista (@RajuBistaBJP) October 5, 2025
West Bengal News: अनौपचारिक रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 11 तक पहुंची
जिले के अधिकारियों के अनुसार, बिश्नुलाल गांव, वार्ड 3 लेक साइड और जसबीर गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए। इस क्षेत्र से छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति चाय बगान में मृत पाया गया। कई घर और चाय बगान के क्वार्टर मलबे में दब गए हैं। मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी और लगातार बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ‘भूमि खिसकने और कई घर क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट हैं। नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि मिट्टी और मलबे में राहत कार्य करने के लिए मशीनरी और आपातकालीन वाहन पहुंचाना बेहद कठिन है। अभी तक अनौपचारिक रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 11 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल मलबे और मिट्टी के भारी परतों को हटाकर और लोगों को बचाने में जुटा है।
West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं बहुत चिंतित हूं कि कल रात कुछ घंटों के भीतर अचानक भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल दोनों के कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं, साथ ही बाहर से हमारे राज्य में अत्यधिक नदी का पानी आ गया है… राज्य मुख्यालय और जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष हैं। कृपया मेरे नबान्न आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से +91 33 2214 3526 और +91 33 2253 5185 पर संपर्क करें, जबकि टोल फ्री नंबर +91 86979 81070 और 1070 हैं।
I am deeply worried and concerned that several areas in both North Bengal and South Bengal have been flooded due to sudden huge rains within a few hours last night as well as due to rush of excessive river waters in our State from outside.
Yesterday night there was sudden…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 5, 2025
अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, जिसमें दार्जीलिंग और कालिम्पोंग शामिल हैं, के लिए 6 अक्तूबर तक अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि संतृप्त मिट्टी और खड़ी ढलानों के कारण और भूस्खलन हो सकते हैं और सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










