IPS Suicide Case: हरियाणा सरकार आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार को पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए मनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दलित नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी लगातार परिवार से संपर्क में हैं और उन्हें न्याय का भरोसा दिला रहे हैं। परिवार एफआईआर में संशोधन की मांग कर रहा है।
IPS Suicide Case: हरियाणा के अनुसूचित जाति के आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या करने के पांचवे दिन भी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार न होने के कारण सरकार के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, वहीं उन्होंने पार्टी के दलित नेताओं और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को वाई पूरन कुमार के परिवार को पोस्टमार्टम और संस्कार के लिए राजी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी जहां पूरे दिन वाई पूरन कुमार के घर पर डेरा डाले रहे, वहीं उन्होंने उनकी आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को सरकार की ओर से पूरा न्याय दिलाने का बार-बार आश्वासन दिया है।
अमनीत कुमार नागरिक उड्डयन विभाग और विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त एवं सचिव हैं, जबकि उनके पति एडीजीपी रैंक के अधिकारी थे। छह अक्टूबर को उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली थी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी अभी तक आधा दर्जन बार अमनीत पी कुमार के परिवार के साथ मुलाकात कर चुके हैं, जबकि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी अमनीत पी को पति के पोस्टमार्टम के लिए मनाने में जुटे रहे। हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और उन्होंने अमनीत कुमार के सिर पर हाथ रखकर सरकार की ओर से न्याय का भरोसा दिलाया। वे उनकी दोनों बेटियों से भी मिले।
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और पंडित रामबिलास शर्मा ने भी सरकार की ओर से परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की पूरे समय आवाजाही लगी रही। दलित अधिकारियों ने अलग से वाई पूरन कुमार के पक्ष में मोर्चा खोला हुआ है, जबकि कुछ अधिकारी वास्तव में चाहते हैं कि न्याय की लड़ाई पोस्टमार्टम और संस्कार के बाद भी लड़ी जा सकती है, क्योंकि डेड बाडी को पांच दिन हो गये हैं। हरियाणा के दोनों कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा कृष्ण बेदी अमनीत पी कुमार के आवास पर बैठकर हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि परिवार को राजी किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि परिवार के साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा। कृष्ण लाल पंवार अनुसूचित जाति से हैं, जबकि कृष्ण कुमार बेदी वाल्मीकि समुदाय से आते हैं। दोनों मंत्रियों की समाज में अच्छी पकड़ है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने भी परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है। कृष्ण बेदी ने कहा कि यह मामला असामान्य घटनाक्रम है। हर पहलू की जांच की जा रही है। परिवार को पोस्टमार्टम के लिए मनाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार की सहमति के बिना कुछ नहीं किया जाएगा। शनिवार को देर शाम तक दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ अमनीत पी कुमार के आवास पर बैठक की, लेकिन उसका कोई सकारात्मक परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है।
इस बीच चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सागरप्रीत हुड्डा ने भी शनिवार को अमनीत पी कुमार से मुलाकात की। सागरप्रीत की बातचीत के बावजूद परिवार ने अभी तक दर्ज की गई एफआइआर पर संतुष्टि नहीं जताई। परिवार एफआइआर में संशोधन की मांग पर अड़ा हुआ है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










