UP News: ट्रेन से कटकर अलग पड़े पैर… छात्रा को दर्द के बावजूद पापा की याद आई; मार्मिक तस्वीर देखकर दिल कांप गया।

UP News: Legs severed by train... Student remembers her father despite pain; heart-wrenching photo shakes heart.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP News: सिपाही भर्ती परीक्षा से लौट रही हाथरस की छात्रा के अलीगढ़ में ट्रेन से गिरने के कारण उसके दोनों पैर कट गए। अपनी बेटी को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे पिता को भी चोटें आई हैं। छात्रा दादरी से आरपीएफ सिपाही पद की परीक्षा देकर अपने पिता के साथ लौट रही थी। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यदि आप तस्वीर देखेंगे तो आपका दिल दहल जाएगा। ट्रेन से गिरने के बाद 21 वर्षीय फूलमाला के दोनों पैर कट गए। रेलवे लाइनों के किनारे उसके पैर अलग-अलग पड़े थे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह रेलवे लाइन के किनारे बैठकर मदद का इंतजार करती रही। बेटी के गिरते ही पिता ने भी चलती ट्रेन से कूदने का साहस दिखाया, इसलिए कुछ देर बाद वह भी वहां पहुंच गए।

पिता भी गंभीर रूप से घायल थे। फूलमाला अपने दर्द को भुलाकर बार-बार अपने पिता की स्थिति पूछ रही थी। इतना ही नहीं, जब दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, तो वहां भी अपने दोनों पैरों को खो चुकी लहूलुहान बेटी डॉक्टरों से बार-बार कह रही थी कि पहले उसके पिता का इलाज कर दीजिए। उन्हें बहुत चोट लगी है। फूलमाला हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर की निवासी है। उसके पिता रमेश चंद्र एक किसान हैं। फूलमाला ने पिछले वर्ष स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उसने दो महीने पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सिपाही के पद के लिए भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसने लिखित परीक्षा पास कर ली थी। 15 अक्तूबर को दादरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा थी, इसलिए वह अपने पिता रमेश चंद्र के साथ गई थी। परीक्षा देने के बाद, दादरी से पिता-पुत्री स्पेशल ट्रेन में सवार हो गए।UP News: Legs severed by train... Student remembers her father despite pain; heart-wrenching photo shakes heart.

UP News: संतुलन बिगड़ा और ट्रेन से गिर गयी छात्रा

पिता रमेश चंद्र ने कहा कि ट्रेन में फूलमाला की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उल्टी होने लगी। इस स्थिति में वह गेट के पास स्थित वॉश बेसिन के पास खड़ी हो गई। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिर गई। बेटी के गिरते ही पीछे से पिता ने भी ट्रेन से कूदने का निर्णय लिया।

UP News: कटे पैर देखकर भी नहीं हारी हिम्मत

गिरने के कारण ट्रेन की चपेट में आकर फूलमाला के दोनों पैर कट गए। लेकिन सामने पड़े दोनों कटे पैर देखकर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। वह किसी तरह वहां से हाथों का सहारा लेकर ट्रैक के किनारे पटरी पर बैठ गई। कुछ ही देर में उसके पिता रमेश चंद्र भी यहां आ गए। क्योंकि वह तेज रफ्तार ट्रेन से कूदे थे, इसलिए वह भी लहूलुहान थे। किसी तरह बेटी के पास पहुंचे। जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि एक पैर तो पूरी तरह कटकर अलग हो गया है, जबकि दूसरा भी बुरी तरह जख्मी है।

UP News: बेटी घायल पिता को देख भूल गई अपना दर्द

घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता को घायल देखकर फूलमाला अपना दर्द भूल गई थी। वह बार-बार कह रही थी कि उसके पिता को बहुत चोट लगी है। खून बह रहा है। उन्हें जल्दी से अस्पताल पहुंचाओ। जबकि बेटी के कटे पैर देखकर नरेंद्र बिलख रहे थे। फूलमाला उन्हें हिम्मत बंधा रही थी। बाद में यहां स्पेशल ट्रेन रुकवाकर दोनों को अलीगढ़ स्टेशन पर लाया गया। यहां से दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां भी फूलमाला बार-बार चिकित्सकों से कह रही थी कि पहले उनके पिता का इलाज कर दीजिए। फूलमाला का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai