Dhanteras 2025 Live: धनतेरस के इस उपाय से हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Dhanteras 2025 Live: This Dhanteras ritual always brings the blessings of Goddess Lakshmi, which increases wealth and prosperity.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dhanteras Puja Vidhi Ka Shubh Muhurat Live 2025 : आज, 18 अक्तूबर को, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं तिथि, पूजा विधि और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त किस समय माना गया है।

Dhanteras 2025 Live: धनतेरस पर मिट्टी के दिये खरीदना शुभ होता हैDhanteras 2025 Live: This Dhanteras ritual always brings the blessings of Goddess Lakshmi, which increases wealth and prosperity.

आज, 18 अक्तूबर को, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं तिथि, पूजा विधि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2025: धनतेरस पर पीतल खरीदना क्यों उत्तम माना जाता हैDhanteras 2025 Live: This Dhanteras ritual always brings the blessings of Goddess Lakshmi, which increases wealth and prosperity.

भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु पीतल है और उनके हाथ में अमृत का कलश होता है। आज के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। समय के साथ धनतेरस का बाजारीकरण हो गया है और इस दिन को विलासिता की वस्तुओं के खरीदने का दिन घोषित कर दिया गया है, जो कि उचित नहीं है।

Dhanteras 2025 Live: धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है

धनतेरस के अवसर पर कई लोग धनिया के बीज खरीदकर अपने घर में रखते हैं। इसे भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के दौरान लक्ष्मी पूजा की थाली में इसे रखा जाता है और बाद में इन्हें क्यारी, गमलों, खेतों आदि में बोया जाता है।

Dhanteras 2025 Live: यम का दीपक अवश्य जलाएं

धनतेरस की रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाना न भूलें। इससे अकाल मृत्यु का डर दूर होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। यदि आप या आपके परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो धनतेरस के दिन अनाज और दवाओं का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जल्दी ही समाप्त हो जाएंगी।

Dhanteras 2025 Live: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये सामान

हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का त्योहार 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व का पहला दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देवता की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर शुभ चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख, समृद्धि और धन-दौलत में इजाफा होता है। आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या खरीदना होता है शुभ।
1- सोना-चांदी की वस्तुओं से बने सामान
2- ताम्बा पीतल बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान
3-धनिया के बीज
4- साफ सफाई हेतु झाड़ू
5- गोमती चक्र और शंख
6- दीपक और लक्ष्मी पूजन के लिए सामग्री
7- कीमती चीजें

Dhanteras 2025 Live: धनतेरस पर करें ये उपाय जरूर करें

धनतेरस के दिन से दीपावली का पर्व आरंभ होता है। इसी दिन देवी-देवताओं की पूजा विधि-विधान से करने से घर में सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि आती है। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन कुछ उपाय करके आप धन प्राप्ति के साथ-साथ अपनी अन्य समस्याओं को भी हल कर सकते हैं। धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हों और दो हाथी सूंड उठाए हुए नजर आ रहे हों। ऐसा करने से हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Dhanteras 2025 Live: धनतेरस के ये कारगर उपाय अपनाएं

इस दिन आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। दिवाली तक पूजा करने के बाद, आप इसे अपने घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख सकते हैं या दीवार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

धनतेरस के ये कारगर उपाय

धनतेरस के दिन से दीपावली का पर्व आरंभ होता है। इसी दिन देवी-देवताओं की पूजा विधि-विधान से करने से घर में सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि आती है। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन कुछ उपाय करके आप धन प्राप्ति के साथ-साथ अपनी अन्य समस्याओं को भी हल कर सकते हैं। धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए, जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हों और दो हाथी सूंड उठाए हुए नजर आ रहे हों। ऐसा करने से हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Dhanteras 2025 Live: दूसरा उपाय: शुभ मुहूर्त में इस दिन बाजार से 11 गोमती चक्र खरीदें और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें तथा लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। इससे धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Dhanteras 2025 Live: तीसरा उपाय : माता लक्ष्मी की कृपा के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना अत्यंत समृद्धि लाने वाला माना जाता है। झाड़ू से सफाई होती है, और स्वच्छ घर में माँ लक्ष्मी निवास करती हैं।

Dhanteras 2025 Live: चौथा उपाय: मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजा के बाद रात में केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबुत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करने से समृद्धि प्राप्त होती है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai