MP News: टीकमगढ़ से इंदौर जा रही बस में लगी आग! सारा सामान राख, कांच तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर

MP News: A bus traveling from Tikamgarh to Indore caught fire! All luggage reduced to ashes, passengers were evacuated by breaking the glass.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP News: अशोकनगर जिले में टीकमगढ़ से इंदौर की ओर जा रही एक बस में आग लग गई। बस में मौजूद प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने जलने की गंध को महसूस करते हुए बस को रुकवाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP News: अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस तेज गति से चल रही थी। बस में मौजूद प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने जलने की गंध महसूस कर बस को रुकवाया। इसके कारण समय पर यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।MP News: A bus traveling from Tikamgarh to Indore caught fire! All luggage reduced to ashes, passengers were evacuated by breaking the glass.

MP News: टीकमगढ़ से इंदौर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ से आ रही बस अशोकनगर होते हुए इंदौर जा रही थी। अशोक नगर से पहले अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। बस की केबिन में मौजूद प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने खतरे को भांपते हुए बस को रुकवाया। तब तक आग भड़क चुकी थी। इससे यात्री घबरा गए और चीख-पुकार मच गई।

MP News: कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

प्रधान आरक्षक ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर यात्रियों के लिए तेजी से बाहर निकलने का रास्ता बनाया। बस में लगभग 55 यात्री मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और ईसागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool