UP News: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
Mirzapur, UP Tak News: यूपी के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव की निवासी संगीता देवी (35) ने शनिवार को अपने दो बेटों शिवांश (3 वर्ष 8 माह) और शुभंकर (18 माह) के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बांस पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
UP News: महिला अंधविश्वासी थी
शाम को जब पति हरिश्चंद्र बिंद घर पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सीओ सदर अमर बहादुर ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि महिला अंधविश्वासी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा।
UP News: जमीन पर लेटे थे बच्चे
सीओ सदर अमर बहादुर ने जानकारी दी कि संगीता देवी शुक्रवार को चंदौली स्थित अपने मायके से दोनों बच्चों के साथ ससुराल लौटी थीं। उनका परिवार एक कच्चे मकान में निवास करता है। पति हरिश्चंद्र बिंद शनिवार की सुबह 10 बजे काम के लिए घर से निकले थे। जब शाम को पांच बजे हरिश्चंद्र घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब उन्होंने झरोखे से देखा कि बच्चे जमीन पर लेटे हुए थे। उन्हें लगा कि सभी सो रहे हैं। इसके बाद वह गांव में घूमने चले गए।
UP News: बच्चे जमीन तो मां फंदे से लटकी हुई थी
करीब एक घंटे बाद वह लौटा और दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसने देखा कि बच्चे जमीन पर मृत पड़े हैं और पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कछवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति और मायकेवालों से बातचीत की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
UP News: मां झाड़-फूंक में विश्वास करती थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पति के बयान से यह स्पष्ट हुआ है कि महिला अंधविश्वासी थी। वह झाड़-फूंक में विश्वास करती थी। आशंका है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। – अमर बहादुर सीओ सदर।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










