Bahraich Boat Accident: यूपी के जनपद बहराइच की कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, एक महिला की मौत, 8 लोग लापता, 13 तैरकर निकले

Bahraich Boat Accident: Boat carrying passengers sinks in Kaudiyala River in Bahraich district of UP, one woman dead, 8 missing, 13 swam to safety

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bahraich Boat Accident: कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार की शाम को कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव डूब गई। इस घटना में आठ लोग लापता हो गए हैं।

Bahraich, UP Tak News: कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार की शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के लोग खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में कुल 22 ग्रामीण थे, जिनमें से 13 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ है। 8 लोग अभी भी लापता हैं। भरथापुर गांव घने जंगल और गेरुआ नदी के पार स्थित है, इसलिए यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटियाबाजार से रोजाना की खरीदारी के लिए नाव का उपयोग करते हैं। बुधवार को गांव के लोग दोपहर में नदी पार कर खैरटिया बाजार गए थे।Bahraich Boat Accident: Boat carrying passengers sinks in Kaudiyala River in Bahraich district of UP, one woman dead, 8 missing, 13 swam to safety

सभी ग्रामीण खरीदारी के बाद शाम 5:30 बजे खैरटियाघाट से नाव पर चढ़कर भरथापुर गांव की ओर रवाना हुए। लेकिन जब नाव लगभग शाम 6 बजे भरथापुर घाट के निकट पहुंचने वाली थी, तभी वह दो सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़ पड़े, लेकिन अंधेरा होने के कारण सभी बेबस नजर आए और नदी का बहाव भी तेज था।Bahraich Boat Accident: Boat carrying passengers sinks in Kaudiyala River in Bahraich district of UP, one woman dead, 8 missing, 13 swam to safety

लगभग आधे घंटे बाद नाव पर सवार लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर तैर कर घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में किनारे पहुंचे। सभी ने किसी तरह घाट पर पहुंचकर चीख चिल्ला रहे एकत्रित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सुरक्षित बचकर निकले लक्ष्मी नारायण ने फोन कर सुजौली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाव में 22 लोग सवार थे। एक बाइक और चार साइकिल भी लदी थी। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह और तीन अन्य लोग सुरक्षित निकल आए हैं। नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल भी लापता है। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया।Bahraich Boat Accident: Boat carrying passengers sinks in Kaudiyala River in Bahraich district of UP, one woman dead, 8 missing, 13 swam to safety

उधर घटना की सूचना पाकर रात 9 बजे एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा और 13 लेखपालों की टीम भी गांव पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि और नौ लोगों के नदी के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित निकलने का पता चला है। साथ ही रामजेई (65) पत्नी मटरू का शव नदी से बरामद किया गया है। अभी 8 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Bahraich Boat Accident: बैराज के गेट खोलने से नदी में तेज हुआ बहाव

ग्रामीणों के अनुसार, चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने के कारण नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना। स्थानीय लोग अपनी ओर से भी खोज में लगे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए कठिनाई पैदा कर रहा है।

Bahraich Boat Accident: आठ लोग अभी भी लापता, टीम मौके पर पहुंची : डीएम

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि उपजिलाधिकारी एसएसबी जवानों के साथ भरथापुर गांव पहुंच चुके हैं। नाव में 22 लोग सवार थे। 13 लोग सुरक्षित तैरकर बाहर निकल आए हैं। जबकि एक महिला का शव मिला है। अभी आठ लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। अंधेरा और नेटवर्क की समस्या से दिक्कत आ रही है।

Bahraich Boat Accident: यह है लापता लोगों की सूची

1- नाविक मिहिलाल यादव पुत्र स्वo पुतई उम्र 38 वर्ष
2– शिवनंदन मौर्य पुत्र शालिगराम उम्र 50 वर्ष
3–सुमन पत्नी प्रमोद मौर्या उम्र 28 वर्ष
4–सोहनी पुत्री प्रमोद उम्र 5 वर्ष
5– शिवम पुत्र रामनरेश मौर्य उम्र लगभग 9 वर्ष
6–मृतक रमजैया पत्नी अज्ञात निवासी भगगड़वा उम्र लगभग 60 वर्ष(शव मिल गया है)
7–रमजैया के 2 पोते उम्र 7 साल व 10 साल
8–शांति पत्नी पंचम की पुत्री 5 वर्ष की पुत्री 5 वर्ष

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai