Mumbai News: मुंबई के पवई क्षेत्र में गुरुवार को हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अभिनय के ऑडिशन के बहाने लगभग 17 बच्चों को आरए स्टूडियो में बंधक बना लिया। आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने कई घंटों की मेहनत के बाद गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में यह खबर आई कि बच्चों को बचाने के प्रयास के दौरान पुलिस की फायरिंग में उसे गोली लगी थी और जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Mumbai News: पुणे का रहने वाला था, रोहित आर्य
बता दे ? कि रोहित आर्या पुणे का निवासी है। यह बताया जा रहा है कि रोहित आर्या को एक स्कूल के कार्य के लिए सरकारी टेंडर प्राप्त हुआ था। रोहित का कहना है कि उसे अपने द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं मिला था। रोहित ने अपने बकाया पैसे के लिए कई बार प्रदर्शन भी किया था। रोहित का कहना था कि उसके ऊपर दो करोड़ रुपये का बकाया था। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण बच्चों को बंधक बनाया था।
Mumbai News: बाथरूम के रास्ते घुसी पुलिस
मुंबई पुलिस को अभिभावकों से गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही क्यूआरटी, विशेष बल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहले आरोपी से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। जब बातचीत सफल नहीं हुई, तो पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर प्रवेश कर गई।
Mumbai News: बंधकों में 17 बच्चे शामिल थे
बताया जा रहा है कि बंधकों में 17 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा दो अन्य लोग भी थे, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल था। ये सभी अब सुरक्षित हैं। बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। इसी बीच, मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा है कि रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है।
Mumbai News: उकसाया तो आग लगा दूंगा
बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित आर्य स्टूडियो में काम करता है। उसने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने धमकी दी, ”मैं रोहित आर्य। मैंने आत्महत्या करने के बजाय एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बना लिया है। मेरी मांगें ज्यादा नहीं हैं। मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं। मुझे कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं। मुझे उनके जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न मुझे पैसे की कोई मांग है। मुझे बस बातचीत करनी है, इसी लिए मैंने बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मैं जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन यह होगा जरूर। आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा। इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित रूप से डर जाएंगे। इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए। मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई लोग हैं, जिन्हें परेशानियां हैं।”
Mumbai News: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई ये बात
वहीं, इस विषय में घटनास्थल पर उपस्थित दिनेश गोस्वामी ने भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां ऑडिशन चल रहा था, जिसे रोहित आर्य ने तीन दिन और बढ़ा दिया। फिर अचानक एक संदेश आया कि उसने 17 बच्चों का अपहरण कर लिया है। यह तब हुआ जब बच्चे दोपहर के भोजन के लिए बाहर नहीं आए, जिससे माता-पिता चिंतित हो गए। फिर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस यहां पहुंची, तो पता चला कि बच्चों का अपहरण हो चुका था। मुंबई पुलिस की टीम अंदर गई और बच्चों को सुरक्षित रूप से बचा लिया। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच होनी चाहिए कि स्टूडियो वैध है या अवैध, और अपराधी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










