Agra News: ट्रक के टायरों के नीचे आकर तीन की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा मचाया। चालक और परिचालक मौके से भाग गए।
Agra, UP Tak News: यूपी के आगरा में मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के पापरी नागर तिराहे के पास एक ओवरलोड डंपर ट्रक, जो गिट्टी से भरा हुआ था, ने बाइक पर सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला, उसकी पुत्री और बहन के लड़के, तीनों की मौत हो गई। डंपर ने आधा किलोमीटर तक बाइक सवार तीनों लोगों को घसीटा। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे, जिसके चलते उन्होंने डंपर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और शवों को उठाने नहीं दिया।
Agra News: 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक
जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय अखिलेश पुत्र गणपति निवासी कांकर खेड़ा अपनी मौसी 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रामसेवक और सात वर्षीय पुत्री डौली के साथ बाइक पर पिनाहट के भदरौली से गैस कनेक्शन की केवाईसी करके अपने गांव कऐडी लौट रहे थे। तभी पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर पापरी नागर तिराहे के पास एक ओवरलोड गिट्टी से भरा डंपर ट्रक उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और बाइक पर सवार तीनों लोगों को कुचलते हुए आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
Agra News: ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
ट्रक के टायरों के नीचे आकर तीनों लोगों की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने जिस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच थी की तीखी नोक झोंक भी हो गई।
Agra News: जिद पर अड़े ग्रामीण
किसी न किसी तरीके से परिवार और गांव वालों को समझाया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मृतक तीनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन वे देर शाम तक अपनी जिद पर अड़े रहे।
मार्ग पर हादसे का सबब बन रहे ओवरलोड डंपर
मनसुखपुरा क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर से उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले ओवरलोड गिट्टी के डंपर ट्रकों का दिन और रात रेला लगा रहता है। जिसके कारण लोगों की जान तक जा रही है। इन ओवरलोड ट्रकों से कस्बा पिनाहट में जाम लग जाता है जिस कारण लोग परेशान रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि लगातार ओवरलोड ट्रक इस मार्ग पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं जिन पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है और भारी ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे से देखने को मिल रहे हैं। अगर इन पर समय से कार्रवाई होती तो यह बड़े हादसे नही होते आखिर किसकी मिली भगत और सह पर ओवरलोड डंपर ट्रकों को इन मार्गों पर दौड़ने दिया जा रहा है। लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










