AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान (एम्स) में इमरजेंसी के बाहर लगे फ़िलहाल सीसीटीवी कमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी, आरोप लगने के बाद एम्स प्रशासन ने सख्ती से कदम उठाए हैं।
Gorakhpur News: एम्स में तैनात गार्डों पर मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। एम्स प्रबंधन इमरजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच करवा रहा है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा था कि मामले की जांच कराई जाएगी और अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एम्स प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मरीज के तीमारदारों को यदि लगता है कि कोई उन्हें भ्रमित कर रहा है तो वे इसकी सूचना तुरंत ही प्रबंधन को दें।
एम्स के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि केवल कैमरों की जांच ही नहीं, बल्कि इमरजेंसी क्षेत्र में तैनात सभी गार्डों की ड्यूटी व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की जाएगी। इमरजेंसी एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, जहां मरीजों और उनके परिवारों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति फिर से न हो।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |