Ballia UP News: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से दिनांक 10 जनवरी 2026 को जनपद बलिया के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
यह आयोजन श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार के थानों का निरीक्षण किया गया, जबकि थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित थानों पर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी थानों पर कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही विधिसम्मत निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। थाना समाधान दिवस के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










