Ballia UP News: भीषण ठंड को देखते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कंबल वितरण एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 400 महिलाओं एवं 100 पुरुषों सहित कुल 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही जिले में अब तक लगभग 12 हजार गरीब परिवारों एवं किसानों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन अधिकारी के माध्यम से दिव्यांगजनों को 54 ट्राइसाइकिल, 11 स्मार्ट केन एवं 02 एमआर किट भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्री द्वारा वर्ष 2026 के जिला कैलेंडर का भी अनावरण किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए गरीब परिवारों एवं किसानों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ गरीबों के लिए रैन बसेरों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी जरूरतमंद को कंबल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ठंड से बचाव हेतु जिले में तीन स्तरीय व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अंतर्गत कंबल वितरण के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर तिमराज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










