Indore MP News: उषा नगर स्थित गजासीन शनिधाम परिसर में राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के तत्वावधान में इंदौर गौरव सम्मान 2026 समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गजासीन शनि महाराज की पालकी यात्रा एवं भव्य आरती से हुई, जिसके पश्चात साहित्यिक आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे कवियों और साहित्यकारों को “इंदौर गौरव 2026” सम्मान से अलंकृत किया गया। आयोजन में श्री गजासीन शनिधाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. दादू जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेई ने की।
सम्मान समारोह में हिंदी रक्षक परिवार की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेई, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दीपक कर्दम, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक एवं hindirakshak.com के संपादक डॉ. पवन मकवाना “हिंदी रक्षक” तथा hindirakshak.com की प्रधान संपादक प्रो. डॉ. दीपमाला गुप्ता ने सम्मानित अतिथियों को उपरना, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इंदौर गौरव 2026 सम्मान से सम्मानित होने वालों में शरद जोशी “शलभ” (धार), शिशिर उपाध्याय (बड़वाह), द्रोणाचार्य दुबे (महू), प्रद्युम्न शर्मा (इंदौर), श्रीमती अर्पणा तिवारी (इंदौर), हरीश हंस (पीथमपुर), बृजमोहन शर्मा “बृज” (इंदौर), नवीन माथुर पंचोली (अमझेरा-धार), तृप्ति मिश्रा (महू) एवं जनार्दन शर्मा (इंदौर) शामिल रहे।
सम्मान समारोह के पश्चात आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देर रात तक श्रोताओं को भावविभोर किया। आधी रात में परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. दादू जी महाराज का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीमती आशाजी जाकड़ (इंदौर), द्वितीय पुरस्कार श्रीमती शिमलाजी शर्मा (ग्वालियर) तथा तृतीय पुरस्कार श्री कमल किशोर नीमा (उज्जैन) को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध गीतकार शरद जोशी “शलभ” (धार) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक डॉ. पवन मकवाना “हिंदी रक्षक” ने किया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।