West Bengal: पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव, राजीव कुमार के स्थान पर पीयूष पांडे को बंगाल के नए कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है।

West Bengal: Significant changes in the police department; Piyush Pandey appointed as the new acting DGP of Bengal, replacing Rajiv Kumar.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal: कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर करने के साथ, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफी भरोसेमंद माने जाने वाले राजीव कुमार की जगह पीयूष पांडे को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। वरिष्ठ आईपीएस पीयूष पांडे फिलहाल मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले, राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम शीर्ष पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की। कई वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के साथ, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी विश्वासपात्र माने जाने वाले राजीव कुमार की जगह पीयूष पांडे को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है।

वरिष्ठ आइपीएस पीयूष पांडे वर्तमान में मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक के रूप में कार्यरत थे। अस्थाई डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहे गतिरोध और कानूनी जटिलताओं के बीच, राज्य सरकार ने एक विशेष आदेश जारी कर यह नियुक्ति की है। राज्य सचिवालय द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार, कोलकाता पुलिस के आयुक्त (सीपी) मनोज वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सुप्रतीम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। सुप्रतीम सरकार वर्तमान में दक्षिण बंगाल के एडीजी के रूप में कार्यरत थे। मनोज वर्मा को पीयूष पांडे की जगह मुख्यमंत्री का सुरक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह राज्य पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) के पद से जावेद शमीम को हटाकर उनकी जगह एसटीएफ के एडीजी विनीत गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जावेद शमीम को विनीत गोयल की जगह एसटीएफ का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के अलावा इसके आसपास के क्षेत्रों- हावड़ा, बैरकपुर, विधाननगर और चंदननगर के पुलिस आयुक्तों का भी तबादला किया है। काफी समय से हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के सीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आइपीएस प्रवीण कुमार त्रिपाठी को बैरकपुर का नया सीपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह प्रेसिडेंसी रेंज के डीआइजी आकाश मेघारिया को हावड़ा का नया सीपी बनाया गया है।

इसी तरह बैरकपुर के सीपी मुरलीधर शर्मा को विधाननगर कमिश्नरेट का सीपी नियुक्त किया गया है। विधाननगर कमिश्नरेट के सीपी पद से हटाए गए मुकेश को मुर्शिदाबाद रेंज का आइजी बनाया गया है। लंबे समय से चंदननगर कमिश्नरेट के सीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित पी ज्वालगी को इस पद से हटाकर उन्हें बद्र्धमान रेंज का आइजी नियुक्त किया गया है। ज्वालगी की जगह सुंदरबन पुलिस जिला के एसपी कोटेश्वर राव को चंदननगर का नया सीपी बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के भरोसेमंद माने जाने वाले वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार शनिवार को कार्यवाहक डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी जगह पीयूष पांडे यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें