Holi Special Trains: होली के त्यौहार के अवसर पर टिकटों की भारी कमी को ध्यान में रखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने इस बार 108 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है, जिनमें से अधिकतर ट्रैन दिल्ली से संचालित होंगी। भारतीय रेलवे कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए लिया गया है, विशेष रूप से पूर्वी मार्गों पर। जो हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच भी एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है।
होली के त्योहार के समय लगभग कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान 15 फरवरी के बाद, अधिकांश रूट, विशेषकर पूर्व की दिशा में जाने वाले सभी रूटों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यहां तक कि वर्तमान ट्रेनें भी पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, नॉर्दर्न रेलवे ने 108 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें दिल्ली से शुरू होंगी, जिससे NCR क्षेत्र के यात्रियों के लिए घर जाना सरल और आसान हो जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे कि होली के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे ने इस बार कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से कुल 108 ट्रेनें दिल्ली और नॉर्दर्न रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य स्टेशनों से चलेंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि प्रत्येक रूट पर भीड़ की सही स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान आवश्यकता के अनुसार विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।
Holi Special Trains: दुर्ग के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की
भारतीय रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेन नंबर 08751, 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी और अगले दिन सुबह लगभग 11:10 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। और यही ट्रैन वापसी में, स्पेशल ट्रेन नंबर 08752, 2 और 3 मार्च को दोपहर लगभग 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
इसमें एयर-कंडीशन्ड, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। इसके स्टॉपेज रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा में होंगे।
| गाड़ी सं. 08751
दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन दिनांक 01.03.2026 एवं 02.03.2026 को (02 फेरे) |
↓स्टेशन↑ | गाड़ी सं. 08752
हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग दिनांक 02.03.2026 एवं 03.03.2026 को (02 फेरे) |
||
| आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | |
| — | 10.45 | दुर्ग | 18.20 | — |
| 11.20 | 11.25 | रायपुर जं. | 16.50 | 16.55 |
| 13.20 | 13.30 | उस्लापुर | 14.10 | 14.20 |
| 14.55 | 14.57 | पेन्ड्रा रोड | 11.45 | 11.47 |
| 15.40 | 15.45 | अनूपपुर जं. | 10.55 | 11.00 |
| 16.20 | 16.22 | शहडोल | 10.05 | 10.07 |
| 17.14 | 17.16 | उमरिया | 09.00 | 09.02 |
| 19.30 | 19.40 | कटनी मुड़वारा | 07.05 | 07.10 |
| 20.48 | 20.50 | दमोह | 04.58 | 05.00 |
| 21.50 | 21.55 | सागर | 03.35 | 03.40 |
| 03.35 | 03.45 | विरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन जं | 21.25 | 21.30 |
| 07.55 | 08.00 | आगरा छावनी | 15.10 | 15.15 |
| 08.55 | 09.00 | मथुरा जं. | 14.05 | 14.10 |
| 11.10 | — | हजरत निजामुद्दीन | — | 12.30 |
Click here to read the complete update.
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |