Ballia News: वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग, बलिया में प्रदर्शन

ballia-news-ssi-ajay-kumar-gond-death-cbi-probe-demand-protest

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर में तत्कालीन थाना प्रभारी के रूप में तैनात रहे वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक (एसएसआई) अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बलिया में प्रदर्शन किया गया। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट रामश्रय वर्मा को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आईपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि एसएसआई अजय कुमार गोंड का पहले लापता होना और कुछ दिनों बाद अयोध्या की सरयू नदी में उनका शव मिलना प्रथम दृष्टया संदेह उत्पन्न करता है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी एवं उनके छोटे भाई अरुण कुमार गोंड, जो झांसी में अपर जिलाधिकारी पद पर तैनात हैं, ने भी हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदर्शन के दौरान अरविन्द गोंडवाना, सुरेश शाह, संजय गोंड, अजीत कुमार गोंड, हरिशंकर गोंड, ददन प्रसाद, ओमप्रकाश गोंड, विजय शाह, त्रिलोकी नाथ, बबलू गोंड, अनुज कुमार, जयप्रकाश, नितिश कुमार, अंकित गोंड, रविन्द कुमार, मंगरू प्रसाद, मुकेश गोंड, मंटू कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार एवं विशल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai