Israel-Iran War Live: इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए गए हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है। ईरान की तरफ से लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागना शुरू कर दिया है।
Israel-Iran War Live: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई मिसाइलें दागी हैं। वहीं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इसके परिणामस्वरूप मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। तेहरान में हुए हमले के बाद, ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का समर्थन प्राप्त हो गया है। इसके बाद, लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं।
Israel-Iran War Live: दुबई के आइलैंड पाम जुमेराह इलाके में धमाका
दुबई के पाम जुमेराह क्षेत्र में एक धमाका हुआ है। दुबई मीडिया ऑफिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि 4 लोग घायल हुए हैं और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत तैनात किया गया।
Israel-Iran War Live: बुर्ज खलीफा के पास हुआ धमाका
इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के जवाब में, ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को लक्ष्य बनाया है। स्थिति इस हद तक पहुंच गई कि एक खतरनाक शाहेद ड्रोन दुबई के बीचों-बीच गिरा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास एक धमाका होता हुआ और उसके बाद धुआं उठता हुआ देखा गया।
Israel-Iran War Live: मिडिल ईस्ट में रहने वाले कितने भारतीय होंगे प्रभावित?
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति में मध्य पूर्व में निवास करने वाले लगभग 80 लाख भारतीय प्रभावित होंगे।
Israel-Iran War Live: क्या खामेनेई जिंदा हैं?
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री ने यूपी तक न्यूज को बताया कि ‘जहां तक मुझे पता है, देश के सुप्रीम लीडर और प्रेसिडेंट अभी तक जिंदा हैं।
Israel-Iran War Live: ईरान के रक्षा मंत्री की मौत का दावा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन स्रोतों के हवाले से जानकारी दी है कि ईरान के रक्षा मंत्री और गार्ड्स कमांडर इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल के सैन्य ऑपरेशन से जुड़े दो स्रोतों और एक क्षेत्रीय स्रोत ने बताया कि यह माना जा रहा है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर इजरायली हमलों में मारे गए हैं।
Israel-Iran War Live: एअर इंडिया ने अपनी सभी उड़ानें रद
एअर इंडिया ने एक्स पोस्ट में बताया कि मध्य पूर्व के कुछ क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही स्थिति को ध्यान में रखते हुए, एअर इंडिया ने मीडिल ईस्ट के लिए सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। एअर इंडिया ने एक्स पर लिखा, ‘मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |