Aligarh News: परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने शनिवार को सात वर्ष की मासूम की जान ले ली। कई दिन से दौड़ रही अनफिट स्कूल बस को विभाग और स्कूल प्रबंधन रोक न सका। बस का फर्श तक टूटा हुआ था। स्कूल प्रबंधन भी इसके प्रति बेपरवाह रहा। नतीजा बड़े हादसे के रूप में सामने आया।
28 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे, माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल के 40-50 बच्चों को ले जा रही खचाखच भरी बस कासगंज के पास एक स्पीड ब्रेकर से टकरा गई, जिससे पिछले एक्सल के ऊपर जंग लगा लोहे का फर्श टूट गया। अनन्या के भाई ने ड्राइवर चंद्रपाल को रुकने के लिए चिल्लाया, लेकिन वह कुचल गई और बाद में अस्पताल के बजाय उसके पिता के पास के जन सेवा केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बस के पास वैलिड फिटनेस सर्टिफिकेट, एक्सपायर हो चुका परमिट और इंश्योरेंस नहीं था; गांववालों ने गुस्से में ड्राइवर को पीटा और उसमें तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर ली और कड़ी जांच का वादा किया। उसका परिवार अब होली से पहले इस नुकसान का दुख मना रहा है।
परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने शनिवार को सात वर्ष की मासूम की जान ले ली। कई दिन से दौड़ रही अनफिट स्कूल बस को विभाग और स्कूल प्रबंधन रोक न सका। बस का फर्श तक टूटा हुआ था। स्कूल प्रबंधन भी इसके प्रति बेपरवाह रहा। नतीजा बड़े हादसे के रूप में सामने आया।ब्रेकर पर बस उछली तो टूटे फर्श से नीचे गिरी यूकेजी की छात्रा को पिछले पहिये ने कुचल दिया। बस में मौजूद भाई सहित छह बच्चे चीखने लगे। चालक ने छात्रा को बेहोश समझकर सीट पर लिटा दिया।
बच्ची में जान न देख गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बस को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया और दो घंटे तक हंगामा किया। इसे शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जनसेवा केंद्र संचालक रवि कुमार के बच्चे माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। सात वर्षीय बेटी अनन्या केजी और बेटा गोलू तीसरी कक्षा का छात्र है। दोनों भाई-बहन स्कूल की बस से आते-जाते थे। शनिवार को छुट्टी होने पर चालक चंद्रपाल बस में 50 बच्चों को लेकर रवाना हुआ।
अनन्या कंडक्टर साइड की ओर सीट पर भाई के साथ बैठी थी। दोपहर करीब ढाई बजे गांव नगला बंजारा के निकट ब्रेकर पर बस उछली तो अनन्या बस के टूटे फर्श के हिस्से में होकर नीचे जा गिरी और पिछले पहिये के नीचे आ गई। भाई के चीखने पर चालक ने बस रोकी।
लहुलूहान अनन्या को लाकर सीट पर लिटा दिया। चालक ने रवि को फोन पर बच्ची के घायल होने की जानकारी दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्ची को मृत देख वह बिलख उठे। ग्रामीणों को आता देख चालक बस छोड़कर भागा तो ग्रामीणों ने दबोच लिया। बस को छर्रा-कासगंज मार्ग पर तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग लोग शांत हुए। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि बस कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |