US-Iran War: अमेरिका-इजराइल के द्वारा किये गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत हो चुकी है, इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद इज़राइल और ईरान के बीच नए हमले भी हुए। वहीँ एक खबर और चौकाने वाली सामने आ रही जो की हमारे भारत से है जहाँ हमारे भारत में जैसे की खामनेई की मौत की खबर की पुष्टि हुई तो भारत में भी अयातुल्लाह खामनेई के सपोर्ट में कई जगह पर प्रदर्शन देखने को मिले, आइये जानते हैं की भारत में कहाँ कहाँ पर प्रदर्शन देखने को मिले हैं, खबर को जानते हैं विस्तार से
US-Iran War: खामेनई की मौत के बाद संभल में हुआ बवाल
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मृत्यु की सूचना मिलते ही देश-विदेश में शिया समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश देखा जा रहा है। रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि खामेनई इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए। इस खबर के बाद भारत सहित कई देशों में शिया समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विभिन्न स्थानों पर लोग रोते-बिलखते नजर आए और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की गई। उत्तर प्रदेश में भी इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला, जहां कई शहरों में गुस्से और मातम का माहौल बना हुआ है।
विशेष रूप से संभल जिले के सिरसी कस्बे और लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। संभल में शिया समुदाय ने बाजार बंद रखे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि “तुम कितने खामेनई मारोगे, हर घर से खामेनई निकलेगा।” स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने समुदाय के खिलाफ बड़ा अन्याय बताते हुए न्याय की मांग की है। जुलूस निकाले गए, कड़े विरोध के स्वर सुनाई दिए और पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता दिखा।
US-Iran War: लखनऊ की सड़कों पर उतरे लोग, गुस्से में लगाने लगे ये नारे
मिडिल ईस्ट से आई एक महत्वपूर्ण खबर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान को भारी नुकसान होने की सूचना है और इसी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मृत्यु की पुष्टि की गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, ईरान में हड़कंप मच गया और दुनिया भर के शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। भारत के लखनऊ शहर में भी हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, जहां गम और गुस्से का माहौल स्पष्ट रूप से देखा गया। ईरानी मीडिया ने इस हमले को आतंकवादी कार्रवाई बताया है जबकि ईरान की ओर से कड़े जवाब की चेतावनी दी गई है।
खामनेई की मृत्यु की सूचना मिलते ही लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए। लोग छाती पीटते हुए रोते हुए नजर आए और खामनेई जिंदाबाद तथा अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
US-Iran War: ईरान के 40 वरिष्ठ कमांडरों की हमले में मौत
इस्राइली रक्षा बलों ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि हमने ईरान के सशस्त्र बलों के प्रमुख अब्दुल रहीम मूवी को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त, आईडीएफ ने तेहरान में उच्च ईरानी सुरक्षा नेतृत्व के 7 सदस्यों और 40 वरिष्ठ कमांडरों पर हमला कर उन्हें समाप्त कर दिया है।
US-Iran War: ख़ामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में प्रदर्शन करते लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इज़राइल-U.S. हमलों में हत्या के विरोध में रविवार (1 मार्च, 2026) को राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में गुस्से में विरोध प्रदर्शन हुए। J&K के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से “शांति बनाए रखने” की अपील की।
श्रीनगर के कुछ हिस्सों में महिलाओं समेत सैकड़ों शिया मुसलमान सड़कों पर उतर आए। छाती पीटते और मातम मनाते हुए प्रदर्शनकारी श्रीनगर के लाल चौक पर जमा हुए। कई लोग लाल और काले झंडे लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने U.S. और इज़राइल विरोधी नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “एक शहीद की मौत देश को जीवन देती है।”
घाटी के कई हिस्सों में बंद रहा। बडगाम और बांदीपुरा समेत दूसरे जिलों में भी शिया शोक मनाने वाले लोग सड़कों पर उतरे। शोक मनाने वाले लोग मारे गए शिया नेता खामेनेई की तस्वीरें लिए हुए थे।
I’m deeply concerned about the unfolding developments in Iran, including the killing of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei. I appeal to all communities to remain calm, uphold peace, and avoid any actions that could lead to tension or unrest.
We must also ensure that…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 1, 2026
कश्मीर के टॉप शिया मौलवियों, जिनमें आगा सैयद रूहुल्लाह, इमरान अंसारी, मसरूर अब्बास और आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी शामिल हैं, ने इस हत्या पर दुख जताया है। कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज़ उमर फारूक ने कहा कि वह “ईरान के सुप्रीम लीडर की बेरहमी से हुई हत्या से बहुत दुखी और गुस्से में हैं, जिसने मुस्लिम दुनिया को हिलाकर रख दिया है”। मीरवाइज़ ने कहा, “J&K के लोग मिलकर इस बेरहमी और ईरान के खिलाफ चल रहे हमले, साथ ही मिनाब में मासूम लड़कियों के कत्लेआम की निंदा करते हैं।”
US-Iran War: अमरोहा में शिया समुदाय ने शोक मनाया, नारेबाजी की
अमरोहा जनपद के नौगावां सादात और सैद नंगली कस्बों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के निधन के बाद शिया समुदाय में शोक का माहौल बना हुआ है। समुदाय के सदस्यों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नौगावां सादात कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। इसी क्रम में, सैद नंगली कस्बे में शिया समुदाय के सदस्यों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर मातम मनाते हुए आतंकवाद के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
पूरे अमरोहा जनपद में शिया समुदाय के लोग अपने घरों और मोहल्लों में शोक मना रहे हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कोकब मुज्तबा ने दुनिया भर के शिया मुसलमानों से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने गांव, शहर और घरों में मातम मनाएं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों। मौलाना मुज्तबा ने यह भी स्पष्ट किया कि शिया समुदाय आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा।
US-Iran War: दिल्ली के ओखला विहार में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस संदर्भ में जामिया नगर के ओखला विहार स्थित मस्जिद बाबुल इल्म के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। मस्जिद के बाहर खामेनेई का पोस्टर लगाया गया। दोपहर की नमाज के दौरान लोगों ने काले कपड़े पहनकर विरोध किया और खामेनेई की मौत के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल तैनात रहा। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद लोग वापस लौट गए। उधर, दिल्ली के जंतर मंतर पर भी हजारों लोग पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |