Ballia News: वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाला बलिया रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ गया है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों के स्टोर का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही बलिया स्टेशन उत्तर भारत का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां इस तरह का प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट शुरू हुआ है।
यह पहल रेलवे बोर्ड द्वारा 11 अगस्त 2025 को जारी नीति के तहत की गई है। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में इस योजना को अमल में लाया गया। इस नीति के तहत रेलवे मंडलों को गैर-खानपान वस्तुओं की बिक्री के लिए प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर खोलने हेतु ई-नीलामी का अधिकार दिया गया है, जिससे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ रेलवे की गैर-भाड़ा आय में वृद्धि हो सके।
नीति लागू होने के बाद वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक बाजार सर्वेक्षण और प्रचार-प्रसार किया गया। सर्वेक्षण के दौरान बलिया स्टेशन पर यात्रियों ने मल्टी-ब्रांडेड कपड़ों के स्टोर की आवश्यकता जताई, जिसके बाद स्टेशन परिसर में स्थित एक कम उपयोग वाले प्रतीक्षालय के हिस्से को इस स्टोर के लिए चुना गया।
09 जनवरी 2026 को आयोजित ई-नीलामी में ‘इमेज फैशन फॉरएवर’ ने 4.40 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर से बोली जीतकर स्टोर संचालित करने का अधिकार प्राप्त किया। लाइसेंसी द्वारा 54 दिनों में अपने खर्च पर स्टोर का निर्माण किया गया, जिससे रेलवे पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ा। यह पहल सार्वजनिक-निजी सहभागिता का एक उदाहरण भी है।
03 मार्च 2026 से शुरू हुए इस प्रीमियम स्टोर के माध्यम से अब यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही ब्रांडेड कपड़ों की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों के यात्रा अनुभव में आधुनिकता जुड़ेगी, बल्कि स्टेशन की सुंदरता और उपयोगिता भी बढ़ेगी।
यह पहल ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसके तहत बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। प्रीमियम रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को एक आधुनिक और सक्रिय वाणिज्यिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।