Ballia News: बलिया में विकास परियोजनाओं को रफ्तार: कटहल नाला सुंदरीकरण, 17 किमी बाईपास और 10 चौराहों का आधुनिकीकरण शुरू

ballia-development-project-kathal-nala-beautification-17km-bypass-10-smart-chowk

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रामपुर महावल में लगभग 300 मीटर क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है, जहां सिल्ट की सफाई, मिट्टी भराई और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य कराया गया है। शेष कार्य मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि कटहल नाला का सुंदरीकरण महावलपुर रामपुर महावल से लेकर ग्राम प्रबंधापुर तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में कराया जाएगा, जिसकी चौड़ाई करीब 20 मीटर होगी। इस परियोजना के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नाला सुंदरीकरण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्वच्छता की दिशा में भी बड़ा सुधार होगा और शहर को नई पहचान मिलेगी।

कटहल नाला के सुंदरीकरण के लिए 13 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से परमानंदापुर में तीन अतिक्रमण लोगों द्वारा स्वयं हटा लिए गए हैं। प्रशासन ने शेष अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए खर्च की वसूली की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

17 किमी लंबा बनेगा बलिया बाईपास, 75 करोड़ से शुरू होगी भूमि खरीद प्रक्रिया

बलिया शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्तावित बलिया बाईपास रोड की भूमि क्रय एवं अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और राजस्व टीम के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया।

वैना से बांसडीह रोड तक प्रस्तावित इस बाईपास की लंबाई लगभग 17 किलोमीटर है, जिसके लिए शासन द्वारा 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बाईपास निर्माण के लिए भूमि क्रय दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 11 किलोमीटर क्षेत्र के 10 गांव—वैना, दुंदुमा, कटारिया, अलावलपुर, बनरही, गुरवा, कुम्हैला, करनई, आराजी माफी शुक्लपुर और धरहरा—की भूमि का क्रय किया जाएगा। इन गांवों का सर्वे 15 मार्च तक पूरा होने की संभावना है।

इसके बाद समिति द्वारा भूमि दर तय किए जाने के बाद किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शेष छह किलोमीटर क्षेत्र के 13 गांवों की भूमि का पुनः सर्वे कर वन विभाग से स्वीकृति लेने के बाद दूसरे चरण में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बाईपास बनने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

शहर के 10 प्रमुख चौराहे होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन और कैमरों से होगी निगरानी

नगर पालिका बलिया द्वारा शहर के प्रमुख 10 चौराहों के आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। इसके तहत कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हनुमानगढ़ी मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, बुलेट कैमरा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे।

इन सभी चौराहों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार इस माह के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी बलिया, सहायक अभियंता सीएनडीएस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai