US Iran-Israel War: ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की योजना बना रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक 52,000 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।
New Delhi, UP Tak News: पश्चिम एशिया में छिड़ा युद्ध शनिवार को आठवें दिन तक दोनों तरफ से बड़े हमले भी हुए। ईरान पर अब सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने के संकेत दिए गए हैं।
ट्रंप ने जमीनी हमले की संभावना को लेकर अपने सलाहकारों के अलावा रिपब्लिकन नेताओं के साथ चर्चा की है। संघर्ष में रूस की भी परोक्ष एंट्री के संकेत मिले हैं। ईरान ने जार्डन में अमेरिका को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए 30 करोड़ डॉलर की हवाई रक्षा प्रणाली थाड को ध्वस्त कर दिया, तो इजरायल ने ईरान के 16 लड़ाकू विमानों को नष्ट करने का दावा किया।
US Iran-Israel War: अब तक ईरान के 42 जहाजों को अमेरिकी नौसेना डुबो चुकी है
ड्रोन हमले के कारण दुबई एयरपोर्ट का रनवे क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि रिहायशी मरीना टावर पर ड्रोन का मलबा गिरने से इमारत के बाहरी हिस्से में आग लग गई।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना अब तक ईरान के 42 जहाजों को डुबो चुकी है। कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती करते हुए निर्यात पर रोक लगा दी है।
अमेरिका और इजरायल ने अपने हजारों नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश पहुंचा दिया है।
US Iran-Israel War: अब तक 52,000 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है
वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक 52,000 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप बड़े पैमाने पर आक्रमण के बजाय विशेष रणनीतिक मिशनों के लिए अमेरिकी सैनिकों को भेजने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने इन खबरों को केवल कयास बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने सभी विकल्प खुले रखे हैं और अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस ईरान को अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों से संबंधित खुफिया जानकारी प्रदान कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रूस उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य ठिकानों की जानकारी ईरान के साथ साझा कर रहा है।
US Iran-Israel War: तेहरान जोरदार धमाकों से दहल उठा
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि वाशिंगटन को इस युद्ध में यह जानकारी है कि कौन किससे संपर्क कर रहा है। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने यह भी बताया कि ईरान के पास वर्तमान में इतनी क्षमता नहीं है कि वह इन सूचनाओं का पूरा लाभ उठा सके।
इस बीच, शनिवार को तेहरान जोरदार धमाकों से दहल गया। रायटर के अनुसार, इजरायल ने ईरान के महत्वपूर्ण बंदर अब्बास नौसैनिक अड्डे पर भीषण हमले किए। तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमले के बाद आग लग गई।
इजरायल का दावा है कि इस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के कुद्स बल द्वारा उपयोग किए जाने वाले 16 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। थाड के नुकसान से अमेरिका को गहरा झटका लगा है, क्योंकि ईरान ने मिसाइल हमले में जार्डन के मुवाफ्फक सल्ती एयर बेस में तैनात अमेरिकी थाड एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।
थाड प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें रोकने वाले इंटरसेप्टर मिसाइलों को मार्गदर्शन प्रदान करती है, जो हवा में ही दुश्मन की मिसाइलों को नष्ट कर देती हैं। टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) प्लेटफार्म अमेरिका की सबसे उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियों में से एक है।
यह 150-200 किमी की दूरी से बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने में सक्षम है। इसे अमेरिका का ‘आयरन डोम’ माना जाता है।
US Iran-Israel War: इराक के कुर्दिस्तान में रिवोल्यूशनरी गार्ड का हमला
ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरावनी के अनुसार अमेरिकी-इजरायल के हमलों में अब तक 1332 ईरानी नागरिक मारे जा चुके हैं।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने क्वेश्म द्वीप पर खारे पानी को पीने योग्य बनानेवाले डीसैलाइनेशन प्लांट पर हमला किया, जिससे 30 गांवों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसके जवाब में रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन के जुफैर बेस पर हमले किए।
US Iran-Israel War: राजधानी मनामा में भी धमाके हुए।
राजधानी मनामा में भी धमाके हुए। शनिवार तड़के इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में अलगाववादी समूहों के तीन ठिकानों पर हमले हुए। लेबनान में जारी इजरायली हमलों में शनिवार को 41 और लोगों की मौत हो गई। वहां अब तक 294 लोग मारे जा चुके हैं।
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार हिजबुल्ला को निरस्त्रीकरण के समझौते से पीछे हटती है, तो इसका परिणाम पूरे लेबनान को भुगतना पड़ेगा।
सऊदी अरब ने विशालकाय शायबाह तेल क्षेत्र पर ईरानी ड्रोन हमले को विफल करने का दावा किया है। यूएई ने कहा कि ईरान के 125 ड्रोन और छह बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है।
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने पहली बार देश के नाम संबोधन में कहा कि हम युद्ध के दौर में हैं, लेकिन इसके बाद हम मजबूत होकर उभरेंगे। नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
अबू धाबी और कुवैत में भी विफल हमले हुए
अबू धाबी और कुवैत में भी असफल हमले हुए। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका ने इजरायल को 15 करोड़ डॉलर के नए हथियार पैकेज की स्वीकृति दी है। इस निर्णय से इजरायल को 20 हजार बम प्राप्त होंगे।
US Iran-Israel War: 30 हजार तुर्किए सैनिक भी साइप्रस की उत्तरी सीमा पर
ब्रिटेन ने बढ़ते तनाव को देखते हुए अपने विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स को तैयार रहने का निर्देश दिया है। वहीं, तुर्किए भी एफ-16 लड़ाकू विमानों को साइप्रस भेजने पर विचार कर रहा है। 30 हजार तुर्किए सैनिक भी साइप्रस की उत्तरी सीमा पर तैनात हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |