India vs New Zealand Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज फाइनल मैच, न्यूजीलैंड का पहले गेंदबाजी का फैसला

indi vs naiw zaialand livai schorai: bhaarat-nyoojeelaind ke beech aaj phainal maich namaste aapaka svaagat hai. hamaare yoopee tak nyooz ke laiv blog mein. aaj ahamadaabaad ke narendr modee stediyam mein bhaarat banaam nyoojeelaind kee jang aaj shaam ko 07:00 baje se shuroo hone vaalee hai. daanv par sab kuchh laga hai. tee20 varld kap ka khitaab barakaraar rakhane ke lie bhaarateey teem is samay jeet kee sabase prabal daavedaar maanee ja rahee hai. vaheen, nyoojeelaind hamesha kee tarah is baar bhee andaradog rahee hai. kya blaik kaips aakhirakaar 21veen sadee mein apana pahala vhait-bol khitaab jeet paenge? ind vs nz final: teem indiya kee jeet ke lie jagah-jagah havan-poojan aur praarthanaen teem indiya kee jeet ke lie tee-20 varld kap phainal se pahale kaanapur mein havan-poojan ka aayojan kiya gaya. ahamadaabaad ke narendr modee stediyam mein hone vaale phainal mukaabale se pahale kaakaadev ke tulasee nagar mein bhaajapa padaadhikaariyon aur kriket phains ne vaidik mantrochchaar ke saath havan kar bhaarateey teem kee jeet kee kaamana kee. kaaryakram mein prakaash paal, anil deekshit samet kaee bhaajapa padaadhikaaree aur kriket premee upasthit rahe. do purohiton ne vidhi-vidhaan se havan sampann karaaya aur teem indiya ke khilaadiyon ke behatar pradarshan ke lie eeshvar se praarthana kee. kshetreey adhyaksh prakaash paal ne kaha ki ravivaar soory dev ka din hai aur kaptaan soory ke netrtv mein teem indiya phainal mein nyoojeelaind ko haraakar jeet ka paracham laharaegee. unhonne kaha ki pradhaanamantree narendr modee ke naam vaale maidaan par aaj bhaarat kee jeet nishchit hai. 1,339 India vs New Zealand Live Score: Final match between India and New Zealand today

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

India vs New Zealand Live Score: नमस्ते आपका स्वागत है। हमारे यूपी तक न्यूज़ के लाइव ब्लॉग में। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड की जंग आज शाम को 07:00 बजे से शुरू होने वाली है। दांव पर सब कुछ लगा है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम इस समय जीत की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं, न्यूजीलैंड हमेशा की तरह इस बार भी ‘अंडरडॉग’ रही है। क्या ब्लैक कैप्स आखिरकार 21वीं सदी में अपना पहला व्हाइट-बॉल खिताब जीत पाएंगे?

Live Score IND vs NZ: स्कोर कार्ड

INDIA                                                                                                                                             255-5 (20 Ov)
Better R B 4S 6S SR
SANJU SAMSUN(WK) c (sub)Cole McConchie b James Neesham 89 46 5 8 193.48
ABHISHEK SHARMA
c Tim Seifert b Rachin Ravindra
52 21 6 3 247.62
ISHAN KISHAN
c Mark Chapman b James Neesham
54 25 4 4 216
HARDIK PANDYA
c Mitchell Santner b Matt Henry
18 13 1 1 138.46
SURYA K YADAV ©
c Rachin Ravindra b James Neesham
0 1 0 0 0
TILAK VERMA NOT OUT 8 6 0 0 133.33
SHIVAM DUBEY NOT OUT 26 8 3 2 325
Extra 8(b.0 lb.0 w8 nb 0 p0
Total 255-5 (20 Over, RR12.75
Yet To Bat Axar Patel, Varun Chakaravarthy, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah
Bowler O M R W NB WD ECO
Matt Henry 4 0 49 1 0 4 12.2
Glenn Philips 1 0 5 0 0 0 5
Jacob Duffy 3 0 42 0 0 1 14
Lockie Ferguson 2 0 48 0 0 3 16
Mitchel Sentaner © 4 0 33 0 0 0 8.2
Rachin Ravindra 2 0 32 1 0 0 16
James Neesham 4 0 46 3 0 0 11.5
Fall of Wickets Score Over
Abhishek Sharma 98-1 7.1
Sanju Samson 203-2 15.1
Ishan Kisahn 204-3 15.6
SURYA KUMAR YADAV 204-4 18.2
HARDIK PANDYA 226-5 18.2
POWERPLAYS OVER RUNS
MANDATORY 0.1-6 92
PARTNERSHIPS.
Sanju Samson 38(22) 98(43) ABHISHEK SHARMA 52(21)
Sanju Samson 51(24) 105(48) ISHAN KISHAN54(24)
HARDIK PANDYA 1(3) 1(4) ISHAN KISHAN 0(1)
HARDIK PANDYA 0(0) 0(1) SURYA KUMAR YADAV 0(1)
HARDIK PANDYA 17(10) 22(14) TILAK VERMA 5(4)
SHIVAM DUBEY 26(8) 29(10) TILAK VERMA 3(2)

NEW ZEALAND                                                                                                                                            159-10(19 Ov)
BETTER R B 4S 6S SR
TIM SEIFERT (WK) c Ishan Kishan b Varun Chakaravarthy 52 26 2 5 200
FINN ALLEN c Tilak Varma b Axar Patel 9 7 1 0 128.57
RACHIN RAVINDRA c Ishan Kishan b Jasprit Bumrah 1 2 0 0 50
Glenn Philips b Axar Patel 5 5 1 0 100
MARK CHAPMAN b Hardik Pandya 3 8 0 0 37.5
DARY MITCHEL c Ishan Kishan b Axar Patel 17 11 0 2 154.55
Mitchel Sentaner © b Jasprit Bumrah 43 35 3 2 122.86
James Neesham b Jasprit Bumrah 8 7 1 0 114.29
MATT HENRY b Jasprit Bumrah 0 1 0 0 0
LOCKIE FERGUESON NOT OUT 6 7 0 0 85.71
JACob Duffy © TILAK VERMA B ABHISHEK SHARMA 3 5 0 0 60
Extra 12 (B 4, LB 1, W 7, NB 0, P 0)
Total 159-10 (19 OVERS, RR: 8.37)
Bowler O M R W NB WD ECO
ARSHDEEP SINGH 4 0 32 0 0 5 8
HARDIK PANDYA 4 0 36 1 0 1 9
AXAR PATEL 3 0 27 3 0 0 9
JASPREET BUMRAH 4 0 15 4 0 1 3.8
VARUN CHAKRAVARTHY 3 0 39 1 0 0 13
ABHISHEK SHARMA 1 0 5 1 0 0 5
FALL OF WICKET SCORE OVER
FINN ALLEN 31-Jan 2.4
RACHIN RAVINDRA 32-2 3.1
GLENN PHILIPS 47.3 4.5
MARK CHAPMAN 70-4 7.4
TIM SEIFERT 72-5 8.1
DARY MITCHELL 124-6 12.5
JAMES NEESHAM 141-7 15.3
MATT HENRY 141-8 15.4
MITCHEL SANTER 152-9 18.6
JAOB DUFFY 0.1-6 52
POWERPLAYS OVER RUNS
MANDATORY 0.1-6 52
PARTNERSHIPS.
TIM SEIFERT 21(9) 31(16) FINN ALLEN 9(7)
TIM SEIFERT 0(1) 1(3) RACHIND RAVINDRA 1(2)
TIM SEIFERT 10(5) 15(10) GLENN PHILIPS 1(2)
TIM SEIFERT 20(9) 23(17) MARK CHAPMAN 3(8)
TIM SEIFERT 1(2) 2(3) DARY MITCHEL 1(1)
MITCHEL SANTNER 31(18) 52(28) DARY MITCHEL 16(10)
MITCHEL SANTNER 0(0) 0(1) MATT HENRY 0(1)
MITCHEL SENTNER 7(8) 11(11) LOCKIE FERGUESON 2(3)
JACOB DUFFY 3(5) 7(9) LOCKIE FERGUESON 4(4)

Live Score IND vs NZ: भारत बना T20 विश्व कप का चैंपियन

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्व विजेता कप्तानों में शामिल हो गया है।

Live Score IND vs NZ: भारत की पारी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 256 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था।। इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत एक समय 300 रन बनाने की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें ओवर में नीशम ने तीन विकेट लेकर रन गति को धीमा कर दिया। भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट खो दिए। इस ओवर में केवल एक रन बना। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की और इसके चलते टीम 250 के पार पहुंच सकी। दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी यानी 20वें ओवर में 24 रन बटोरे।

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक ने फॉर्म में वापसी की और फाइनल में उनका बल्ला चला। उन्होंने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। संजू के साथ अभिषेक ने 43 गेंदों में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक को रचिन रवींद्र ने आउट किया। इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया। वहीं, ईशान किशन ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, 16वें ओवर में दोनों आउट हो गए। सैमसन शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईशान ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली।

हार्दिक ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार अपना खाता नहीं खोल सके। तिलक ने छह गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद रहकर खेल समाप्त किया। न्यूजीलैंड की ओर से नीशम ने तीन विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन को एक-एक विकेट मिला। भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 176 रन बनाए थे।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड के नौ विकेट गिरे

न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बुमराह ने जेम्स नीशम और मैट हेनरी के बाद मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड किया। भारत चैंपियन बनने के लिए एक विकेट दूर है। बुमराह ने इससे पहले रचिन रवींद्र को भी आउट किया था।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिरे

न्यूजीलैंड को बुमराह ने 16वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर नीशम को और अगली गेंद पर मैट हेनरी को क्लीन बोल्ड किया। इस समय सैंटनर और फर्ग्यूसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत खिताब से दो विकेट की दूरी पर है।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड को मिला छठा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 124 रन पर छठा विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। यह अक्षर की तीसरी सफलता थी। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 128 रन है।

Live Score IND vs NZ: अर्शदीप और मिचेल में नोकझोंक

11वें ओवर में अर्शदीप और डेरिल मिचेल के बीच नोकझोंक देखने को मिली। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक वाइड यॉर्कर फेंकी, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की दिशा में खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो करने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर लग गई। इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और आक्रामक तरीके से अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करने लगे। स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातचीत करते हुए माहौल को शांत करने का प्रयास किया। वहीं अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बातचीत की। असल में, वह थ्रो बिल्कुल आवश्यक नहीं था, इसलिए मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली।

Live Score IND vs NZ: 10 ओवर का खेल हुआ

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। आखिरी 60 गेंदों में न्यूजीलैंड को 168 रन की आवश्यकता है। वर्तमान में डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर क्रीज पर मौजूद हैं।

Live Score IND vs NZ: साइफर्ट भी पवेलियन लौटे

नौवें ओवर में 72 रन पर न्यूजीलैंड को पांचवां विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने टिम साइफर्ट का कैच ईशान किशन से कराया। उन्होंने 26 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और आउट हो गए। इस समय डेरिल मिचेल और कप्तान सैंटनर क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है।

Live Score IND vs NZ: टिम साइफर्ट का अर्धशतक, चैपमैन आउट

टिम साइफर्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया। वह अकेले ही भारत का सामना कर रहे हैं। हालांकि, आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट पर जा गिरी। चैपमैन केवल तीन रन बना सके। इससे पहले अक्षर ने फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया था। वहीं, बुमराह ने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 72 रन है।

Live Score IND vs NZ: पावरप्ले हुआ खत्म

भारत ने अपने पावरप्ले में 92 रन बनाए और कोई विकेट नहीं खोया। वहीं, न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 52 रन बनाए और फिन एलेन, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स के विकेट खो दिए हैं। वर्तमान में टिम साइफर्ट और मार्क चैपमैन क्रीज पर मौजूद हैं।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन है। फिलहाल मार्क चैपमैन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। यह अक्षर की दूसरी सफलता रही। इससे पहले अक्षर ने फिन एलेन को आउट किया था। वहीं, बुमराह ने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा।

Live Score IND vs NZ: बुमराह ने किया कमाल, न्यूजीलैंड को दिया दूसरा झटका

जसप्रीत बुमराह का अद्भुत प्रदर्शन सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी देखने को मिला है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अपनी पहली गेंद (न्यूजीलैंड की पारी का चौथा ओवर) पर टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने अपनी पहली गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट किया था। वहीं, फाइनल में उन्होंने अपनी पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। रचिन केवल एक रन बना सके। इससे पहले अक्षर ने फिन एलेन को आउट किया था। वह नौ रन बना सके थे। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 36 रन है। साइफर्ट 13 गेंद में 24 रन और फिलिप्स एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। अक्षर पटेल ने फिन एलेन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। एलेन को पहले ओवर में जीवनदान मिला था, तब वह एक के स्कोर पर थे। अब वह नौ रन बनाकर आउट हुए। एलेन को जीवनदान देना भारी नहीं पड़ा। अक्षर की गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में एलेन लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे। फिलहाल टिम साइफर्ट 10 गेंद में 21 रन और रचिन रवींद्र एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Live Score IND vs NZ: हार्दिक के ओवर में बने 21 रन

न्यूजीलैंड ने हार्दिक के दूसरे ओवर में 21 रन बनाए। साइफर्ट ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके मारे। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 25 रन है। वर्तमान में साइफर्ट आठ गेंदों में 20 रन और एलेन चार गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Live Score IND vs NZ: एलेन को जीवनदान

न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में भारत की खराब फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। शिवम दुबे ने फिन एलेन का एक आसान कैच छोड़ दिया। अर्शदीप के ओवर की पांचवीं गेंद पर गेंद दुबे के हाथ से लगकर छिटक गई। अर्शदीप सिंह ने लगभग 129 किमी/घंटा की गति से ऑफ स्टंप के बाहर स्विंग होती गेंद डाली। फिन एलेन ने जल्दी में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे (क्यू एंड) से लगकर हवा में मिड-ऑफ के ऊपर काफी ऊंची चली गई। कैच लेने के लिए शिवम दुबे पीछे की ओर दौड़ते रहे, लेकिन अंततः वह गेंद तक पहुंच गए, लेकिन गेंद उनके अंगुलियों को छूते हुए नीचे गिर गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, जिससे ऐसा लग रहा था कि कैच आसानी से हो जाएगा। इस दौरान एलेन ने गुस्से में अपना बल्ला पैड पर मारा और अर्शदीप सिंह भी जश्न मनाते हुए दौड़ पड़े थे, लेकिन अंततः कैच पूरा नहीं हो पाया। तब एलेन एक रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Live Score IND vs NZ: गेंदबाजी में अर्शदीप ने की शुरुआत

चैंपियन बनने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रही टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप ने की।

Live Score IND vs NZ: भारत ने नूज़ीलैण्ड को जीतने के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 256 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत एक समय 300 रन बनाने की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें ओवर में नीशम ने तीन विकेट लेकर रन गति को धीमा कर दिया। भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट खो दिए। इस ओवर में केवल एक रन बना। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की और इसके चलते टीम 250 के पार पहुंच सकी। दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी यानी 20वें ओवर में 24 रन बटोरे।

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक ने फॉर्म में वापसी की और फाइनल में उनका बल्ला चला। उन्होंने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। संजू के साथ अभिषेक ने 43 गेंदों में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक को रचिन रवींद्र ने आउट किया। इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया। वहीं, ईशान किशन ने भी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, 16वें ओवर में दोनों आउट हो गए। सैमसन फिर शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईशान ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली।

हार्दिक ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। तिलक ने छह गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद रहकर खेल समाप्त किया। न्यूजीलैंड की ओर से नीशम ने तीन विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन को एक-एक विकेट मिला। भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 176 रन बनाए थे।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़े टीम स्कोर

स्कोर मुकाबला वर्ष
255/5 भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026
176/7 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2024
173/2 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 2021

Live Score IND vs NZ: नीशम के 16वें ओवर ने पलट दिया पूरा खेल

नीशम के 16वें ओवर ने खेल का रुख बदल दिया है। जहां भारत 250+ के स्कोर की उम्मीद कर रहा था, वहीं 16वें ओवर में तीन विकेटों ने अचानक झटका दिया है। नीशम ने ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को मैककॉन्की के हाथों कैच कराया। उन्होंने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। इसके बाद, नीशम ने पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को चैपमैन के हाथों कैच कराया। ईशान ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। फिर आखिरी गेंद पर नीशम ने सूर्यकुमार यादव को रचिन के हाथों कैच कराया। कप्तान खाता नहीं खोल सके। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

Live Score IND vs NZ: भारत की दमदार बल्लेबाजी

14 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं। वर्तमान में संजू सैमसन 44 गेंदों में 88 रन और ईशान किशन 19 गेंदों में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। संजू ने 14वें ओवर में रचिन की गेंद पर लगातार तीन छक्के मारे।

Live Score IND vs NZ: 12वें ओवर में बने 24 रन

भारत ने 12वें ओवर के बाद एक विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। वर्तमान में संजू सैमसन 37 गेंदों में 67 रन और ईशान किशन 14 गेंदों में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लोकी फर्ग्यूसन की अच्छी धुनाई हुई है। उन्होंने दो ओवर में 24-24 रन, यानी कुल मिलाकर 48 रन दिए हैं। 12वें ओवर में संजू ने दो छक्के और एक चौका जबकि ईशान ने एक छक्का लगाया।

Live Score IND vs NZ: सैमसन का अर्धशतक

11 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। वर्तमान में संजू सैमसन 33 गेंदों में 50 रन और ईशान किशन 12 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। अभिषेक के बाद सैमसन ने जिम्मेदारी ली है और चौके-छक्कों की बौछार कर रहे हैं। सैमसन ने इस मैच में भी अपने शानदार फॉर्म को बनाए रखा है।

Current LiveScore:  IND 167-1 (12.2)  CRR: 13.54 R B 4S 6S RR
1 ईशान किशन 40 16 3 3 250
2 संजू सैमसन विकेटकीपर 67 37 5 5 181.08
Bowler O M R W ECO
3 Matt Henry 2.2 0 34 0 14.6
4 Lockie Ferguson 2 0 48 0 24

IND vs NZ Live Score Update: नौ ओवर के बाद भारत 115/1, अभिषेक 21 गेंद में 52 रन बनाकर आउट, छह चौके-तीन छक्के जड़े

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में भारत की तेज शुरुआत जारी है।
Abhishek Sharma ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए
21 गेंदों में 52 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अर्धशतक लगाने के बाद वह आउट हो गए।

भारत ने पावरप्ले और शुरुआती ओवरों में तेज रन बनाकर मजबूत शुरुआत की है। अब क्रीज पर बाकी बल्लेबाज़ बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Live Score IND vs NZ: भारत को लगा पहला झटका

भारत को आठवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। रचिन रवींद्र ने अपनी पहली गेंद पर अभिषेक को विकेटकीपर साइफर्ट के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इस समय ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने इसी ओवर में 100 रन भी पूरे किए।

IND vs NZ Final: टीम इंडिया की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन और प्रार्थनाएं

टीम इंडिया की जीत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कानपुर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले काकादेव के तुलसी नगर में भाजपा पदाधिकारियों और क्रिकेट फैंस ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर भारतीय टीम की जीत की कामना की।indi vs naiw zaialand livai schorai: bhaarat-nyoojeelaind ke beech aaj phainal maich namaste aapaka svaagat hai. hamaare yoopee tak nyooz ke laiv blog mein. aaj ahamadaabaad ke narendr modee stediyam mein bhaarat banaam nyoojeelaind kee jang aaj shaam ko 07:00 baje se shuroo hone vaalee hai. daanv par sab kuchh laga hai. tee20 varld kap ka khitaab barakaraar rakhane ke lie bhaarateey teem is samay jeet kee sabase prabal daavedaar maanee ja rahee hai. vaheen, nyoojeelaind hamesha kee tarah is baar bhee andaradog rahee hai. kya blaik kaips aakhirakaar 21veen sadee mein apana pahala vhait-bol khitaab jeet paenge? ind vs nz final: teem indiya kee jeet ke lie jagah-jagah havan-poojan aur praarthanaen teem indiya kee jeet ke lie tee-20 varld kap phainal se pahale kaanapur mein havan-poojan ka aayojan kiya gaya. ahamadaabaad ke narendr modee stediyam mein hone vaale phainal mukaabale se pahale kaakaadev ke tulasee nagar mein bhaajapa padaadhikaariyon aur kriket phains ne vaidik mantrochchaar ke saath havan kar bhaarateey teem kee jeet kee kaamana kee. kaaryakram mein prakaash paal, anil deekshit samet kaee bhaajapa padaadhikaaree aur kriket premee upasthit rahe. do purohiton ne vidhi-vidhaan se havan sampann karaaya aur teem indiya ke khilaadiyon ke behatar pradarshan ke lie eeshvar se praarthana kee. kshetreey adhyaksh prakaash paal ne kaha ki ravivaar soory dev ka din hai aur kaptaan soory ke netrtv mein teem indiya phainal mein nyoojeelaind ko haraakar jeet ka paracham laharaegee. unhonne kaha ki pradhaanamantree narendr modee ke naam vaale maidaan par aaj bhaarat kee jeet nishchit hai. 1,339 India vs New Zealand Live Score: Final match between India and New Zealand today

कार्यक्रम में प्रकाश पाल, अनिल दीक्षित समेत कई भाजपा पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। दो पुरोहितों ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि रविवार सूर्य देव का दिन है और कप्तान सूर्य के नेतृत्व में टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाले मैदान पर आज भारत की जीत निश्चित है।

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। कीवियों ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी को शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करने के लिए संतुष्ट हैं। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Sr. No IND/भारतीय टीम / Indian Team NZ/न्यूजीलैंड टीम / New Zealand Team
1 संजू सैमसन विकेटकीपर टिम साइफर्ट विकेटकीपर
2 अभिषेक शर्मा फिन एलेन
3 ईशान किशन रचिन रवींद्र
4 सूर्यकुमार यादव कप्तान ग्लेन फिलिप्स
5 शिवम दुबे मार्क चैपमैन
6 तिलक वर्मा डेरिल मिचेल
7 हार्दिक पांड्या जेम्स नीशम
8 अक्षर पटेल मिचेल सैंटनर कप्तान
9 वरुण चक्रवर्ती जैकब डफी
10 जसप्रीत बुमराह मैट हेनरी
11 अर्शदीप सिंह लोकी फर्ग्यूसन

 

IND vs NZ Live Score: दोनों कप्तान क्या बोले?

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने में खुश हैं। हम पहले बल्लेबाजी को बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में स्कोरबोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा लगता है। जो हो चुका है वह इतिहास है, यह नया विश्वकप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। अहमदाबाद का स्टेडियम भरा हुआ है। हमें उम्मीद है कि हम दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी हुई शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। शुरुआती तीन गेंदों पर संजू ने डिफेंसिव शॉट खेले। पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। पहले ओवर में सात रन बने।

IND vs NZ Live Score: डफी के ओवर में मिले 15 रन

भारत ने तीन ओवर के बाद 27 रन बना लिए हैं।

R B 4S 6S RR
1 संजू सैमसन विकेटकीपर 27 16 2 2 168.75
2 अभिषेक शर्मा 31 13 3 2 238.46
O M R W ECO
4 जैकब डफी 1.5 0 22 0 12
5 लोकी फर्ग्यूसन 1 0 24 0 24

 

Live Score IND vs NZ: चार ओवर में 50 पार

चार ओवर के बाद भारत ने बिना किसी विकेट के 51 रन बना लिए हैं। वर्तमान में संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 24 रन और अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों में 23 रन बनाए हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर में गेंदबाजी की, जिसमें 24 रन बने।

Live Score IND vs NZ: एक बार फिर से बन गया नया रिकॉर्ड

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के ओपनर्स ने 50 से अधिक रन की साझेदारी की है। इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी, जो 2009 में कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स ग्राउंड में बनाई थी। यानी लगभग 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ओपनिंग जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Live Score IND vs NZ: 05 ओवर में बने 21 रन

पांचवें ओवर में 21 रन बने। चौथे ओवर में 24 रन और तीसरे ओवर में 15 रन बने थे। इसका मतलब है कि पिछले तीन ओवर में कुल 60 रन बने हैं। शुरुआती दो ओवर में 12 रन आए थे। इस समय संजू सैमसन 17 गेंदों में 33 रन और अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर पांच ओवर के बाद 72 रन है।

Live Score IND vs NZ: छठे ओवर में 20 रन आए

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारत ने छह ओवर के बाद बिना विकेट खोए 92 रन बना लिए हैं। वर्तमान में अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 51 रन और संजू सैमसन 17 गेंदों में 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले दो ओवर में 12 रन बनाने के बाद पिछले चार ओवर में 80 रन बने हैं। अभिषेक ने फाइनल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचा रखा था और टीम के विश्वास पर वह खरे उतरे हैं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai