Ballia News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन बलिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया। उन्हें उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो. उस्मान और प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास ने पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में महिलाओं एवं बच्चियों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयुष विभाग की सहभागिता से एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर “वामा वेलनेस कैम्प” का भी आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री मो. उस्मान द्वारा किया गया।
वामा सारथी के इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों को विशेष दर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। यह शिविर खास तौर पर पुलिस कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए आयोजित किया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं किफायती दर पर मिल सकें।
इस पहल के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह संदेश दिया कि वह न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि समाज और अपने पुलिस परिवार के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।