Ballia News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में 14 व 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोनों दिनों में दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरा सत्र अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिले में इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न कराएं।
डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 से 12 एंबुलेंस परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगी। साथ ही नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का पहले ही निरीक्षण कर लें और वहां तक पहुंचने में लगने वाले समय और दूरी का भी परीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को 12 मार्च तक परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट होना चाहिए तथा उस गेट के सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगा होना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्रों पर एक स्टोर रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया, जहां परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन, घड़ी आदि सामान सुरक्षित रखे जा सकें। इसके साथ ही डीएम ने केंद्रों पर शौचालयों की साफ-सफाई, बिजली, पंखे और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक-एक घड़ी लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को समय की जानकारी मिलती रहे।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानों को 14 व 15 मार्च को बंद रखा जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।