LPG Crisis in India: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा ‘दुनिया ने पहले कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया

LPG Crisis in India: Petroleum Minister Hardeep Puri said in the Lok Sabha, "The world has never faced such a situation before."

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LPG Crisis in India: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने गैस की कमी के मुद्दे पर लोकसभा में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के राजनयिक प्रयासों के चलते, भारत ने आवश्यक मात्रा में कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है।

LPG Crisis in India: लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में गैस की कमी के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है। लोकसभा में मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी प्रकार की (ईंधन की) कमी न हो।LPG Crisis in India: Petroleum Minister Hardeep Puri said in the Lok Sabha, "The world has never faced such a situation before."

LPG Crisis in India: ‘होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित’

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने अपने बयान में कहा, ‘होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, 40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत में पेट्रेाल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं। गैस सिलिंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैनिक होने की वजह से डिमांड बढ़ी है।LPG Crisis in India: Petroleum Minister Hardeep Puri said in the Lok Sabha, "The world has never faced such a situation before."

LPG Crisis in India: ‘संकट से निकटने को लेकर पूरी तरह से तैयार’

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जानकारी दी कि देश में एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ गया है और देश इस संकट का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि भारत अभी भी कनाडा, नार्वे और रूस से तेल आयात कर रहा है और हमने गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

‘पहली बार लगभग बंद हुआ होर्मुज जलडमरूमध्य’

मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया है। उनके अनुसार, इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि यह समुद्री रास्ता व्यावसायिक जहाजों के लिए प्रभावी रूप से बंद जैसा हो गया है। यह वही मार्ग है जिससे दुनिया के बड़े हिस्से तक कच्चा तेल पहुंचता है।

संकट में सावधानी से आगे बढ़ना होगा- केंद्रीय मंत्री

हरदीप पुरी ने संसद में कहा कि भारत इस संघर्ष का कारण नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव से बचना भी संभव नहीं है। ऐसे हालात में भारत सरकार को ऊर्जा आपूर्ति, तेल की कीमतों और देश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आम लोगों पर इसका प्रभाव न्यूनतम हो।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai