Trump On Iran: अमेरिका और ईरान (Iran America-Israel War) के बीच 24 दिनों से चल रहे युद्ध के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष को समाप्त करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई है।
अमेरिका और ईरान (Iran America-Israel War) के बीच पिछले 24 दिनों से युद्ध चल रहा है। लेकिन इस संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध को रोकने के संकेत दिए हैं। डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर आज सोमवार को एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के साथ सकारात्मक और सार्थक बातचीत की है और वह सेना को ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे।
Trump On Iran: ईरान के साथ जंग पर ट्रंप का बड़ा एलान
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा, ‘इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के मिजाज और लहजे को देखते हुए—जो पूरे हफ्ते जारी रहेंगी—मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें।’
Trump On Iran: ट्रंप ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। ट्रंप ने कहा था, ‘अगर इस समयसीमा में होर्मुज को नहीं खोला गया तो वे ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे।’ ईरान ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘अगर US ने ईरान के पावर नेटवर्क को निशाना बनाया, तो वह इजरायल के पावर प्लांट और खाड़ी क्षेत्र में US के ठिकानों को बिजली सप्लाई करने वाले प्लांट पर हमला करेगा।’ ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार, 24 मार्च की शुरुआत के साथ ही समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बेहतर बातचीत हुई है और पावर प्लांट होने वाले हमले को फिलहाल पांच दिनों के टाल दिया गया है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |