MP News: छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP, UP Tak News: छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में सेमरिया हनुमान मंदिर के निकट गुरुवार शाम एक भयानक सड़क दुर्घटना ने खुशियों को शोक में बदल दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘हितग्राही सम्मेलन’ से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे उमरानाला क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस (भंडारकुंड करेर की) और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर के बाद यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
MP News: हादसे के बाद लगा लंबा जाम
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
- सूचना मिलते ही 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के कारण सड़क पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने और राहत कार्य में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है।
- छिंदवाड़ा के एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हताहतों के आंकड़ों की पुष्टि की है। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।
MP News: बस में कुल 41 लोग सवार थे
बस में कुल 41 लोग सवार थे। सभी हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छिंदवाड़ा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने गई थी, जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बस यात्रियों को लेकर वापस उमरानाला की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह काल बनकर आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
MP News: अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी
प्रशासन और चिकित्सकों की पूरी टीम घायलों की सहायता में लगी हुई है। एसपी अजय पांडे ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। घायलों को निकालने के लिए क्रेन और स्थानीय निवासियों की सहायता ली गई है। जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके।
MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया । उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। सभी घायलों के इलाज की निरंतर निगरानी के लिए राजधानी भोपाल के स्वास्थ्य विभाग में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav expressed condolences over the road accident near Chhindwara. He directed Rakesh Singh, the Minister in charge of the Chhindwara district, to assess the situation and provide information about the affected people.
On Chief Minister Dr…
— ANI (@ANI) March 26, 2026
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |