Iran-US War: ईरान ने मिनाब स्कूल हमले के लिए अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान ने इन अधिकारियों की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि इन दोनों अपराधियों को पहचानें, इनके आदेश पर 168 निर्दोष बच्चों की जान गई थी। ईरान ने इसके लिए सीधे अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों को निशाना बनाया है।
Iran-US War: ईरान ने मिनाब के ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर हमले के लिए दो अमेरिकी अधिकारियों को आतंकवादी घोषित किया है। भारत में ईरानी दूतावास ने इस बारे में एक्स पर जानकारी साझा की है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “इन दो अपराधियों को याद रखें। कमांडर ली आर टेट और कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई यॉर्क। इन्होंने तीन बार टोमाहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था, जिससे मिनाब के एक स्कूल में 168 निर्दोष बच्चों की जान चली गई थी।
इतिहास की किताबों में विवादों के अनगिनत काले पन्ने दर्ज हैं, लेकिन हाल ही में ईरान के मीनाब शहर में जो दृश्य सामने आया, उसने मानवता को हमेशा के लिए शर्मिंदा कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, ईरानी शहर मीनाब के ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि लगातार तीन टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस भयानक हमले में 168 निर्दोष स्कूली बच्चियों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पूरा स्कूल परिसर चंद क्षणों में मलबे में बदल गया।
Iran-US War: क्या होता है ‘ट्रिपल टैप’ स्ट्राइक?
इस हमले की सबसे डरावनी बात यह है कि इसमें ‘ट्रिपल टैप’ तकनीक का उपयोग किया गया। आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि जब पहली मिसाइल गिरी और चीख-पुकार मची, तब स्थानीय लोग और बचाव दल मलबे से बच्चों को निकालने के लिए दौड़े, ठीक उसी समय दूसरी और फिर तीसरी मिसाइल दागी गई। इस रणनीति का उद्देश्य केवल तबाही फैलाना नहीं, बल्कि मदद के लिए आने वाले लोगों को भी खत्म करना होता है।
Iran-US War: USS Spruance के कमांडरों पर कसता शिकंजा
ईरान ने इस घटना के बाद सीधे तौर पर अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है।
ईरान की ओर से दावा किया गया है कि बतौर कमांडिंग ऑफिसर लेह आर टेट ने टॉमहॉक मिसाइलों को लॉन्च करने का आदेश दिया था।
वहीं, कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई यॉर्क ने इस पूरे घातक ऑपरेशन की योजना बनाई थी।
ईरान ने अब दोनों अधिकारियों की तस्वीर साझा करते हुए इन्हें ‘युद्ध अपराधी’ करार दिया है।
Iran-US War: अमेरिका ने क्या सफाई दी
हमले के बाद अमेरिकी सेना ने बताया कि लक्ष्य निर्धारण में गलती हुई है। यह तर्क दिया गया कि पुरानी खुफिया जानकारी के आधार पर सेना को यह समझ में आया कि यह स्कूल परिसर वास्तव में ईरान की सेना का ठिकाना है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले को पूरी तरह से खारिज कर दिया।।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |