Delhi News: राघव चड्ढा को लगा झटका, AAP ने उन्हें डिप्टी लीडर के पद से किया निष्काषित, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी लगाने की मांग की।

Delhi News: Setback for Raghav Chadha; AAP removes him from the post of Deputy Leader and seeks to ban him from speaking in the Rajya Sabha.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजकर अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने की मांग की है।

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजकर सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि राघव चड्ढा को आप के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। इसके अलावा, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक और पत्र लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया गया है।Delhi News: Setback for Raghav Chadha; AAP removes him from the post of Deputy Leader and seeks to ban him from speaking in the Rajya Sabha.

Delhi News: आइए जानें कौन हैं अशोक मित्तल

अशोक मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। उनका चयन अप्रैल 2022 में राज्यसभा में हुआ था। तब से वह कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इनमें रक्षा समिति और वित्त समिति प्रमुख हैं। इसके अलावा, उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का सदस्य फरवरी 2026 में बनाया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, डीएमके सांसद कनीमोझी की अध्यक्षता में रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन गए ऑल पार्टी डेलिगेशन में भी अशोक मित्तल शामिल थे।

Delhi News: राघव चड्ढा अप्रैल 2022 से राज्यसभा सांसद हैं, उठाए कई बड़े मुद्दे

राघव चड्ढा अप्रैल 2022 से राज्यसभा सांसद हैं। वह काफी समय से संसद में उठाए गए आम आदमी के मुद्दों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले महीने राघव ने पंचायत स्तर पर ‘सरपंच पति’ या ‘पंचायत पति’ की भूमिका पर चिंता व्यक्त की थी। उनका कहना था कि पंचायत की वह सीट जो महिला सरपंचों के लिए आरक्षित होती है, वहां असली शक्ति उनके पतियों या पुरुष रिश्तेदारों के हाथ में होती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिला प्रतिनिधि, संविधान के 73वें संशोधन में दिए गए उनके अधिकारों का सही उपयोग कर सकें।Delhi News: Setback for Raghav Chadha; AAP removes him from the post of Deputy Leader and seeks to ban him from speaking in the Rajya Sabha.

राघव चड्ढा ने मेंस्ट्रल हाइजीन का मुद्दा भी संसद में उठाया था। इस मामले में उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता का विषय है जो भारत की 35 करोड़ से अधिक महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करता है। चड्ढा ने कहा कि अगर लड़कियां सिर्फ इसलिए स्कूल छोड़ती हैं कि वहां सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध नहीं हैं, तो यह एक गंभीर समस्या है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai