Ballia News: जनपद बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भवन और अन्य निर्माण कार्यों के लेआउट को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जिले में पहुंची तकनीकी टीम ने गहन निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह, अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार और सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार यादव के साथ टीम ने प्रस्तावित स्थल—जेल परिसर और जिला अस्पताल—का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के भवन के नक्शे को अंतिम रूप दे दिया गया। प्राचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का मुख्य भवन 10 मंजिला होगा, जिसमें दो अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में कुल 200 बेड की सुविधा होगी, जिसमें 20 आईसीयू बेड शामिल रहेंगे। इसके अलावा 8 मॉड्यूलर ओपीडी के साथ सभी विभागों की ओपीडी संचालित होगी। मॉड्यूलर ओपीडी में जांच से संबंधित आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे मरीजों की छोटी-बड़ी जांच वहीं की जा सकेगी।
कॉलेज में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग विभागीय भवन बनाए जाएंगे और सभी आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
तकनीकी बाधाएं खत्म, जल्द जारी होगा शासनादेश
प्राचार्य ने बताया कि निर्माण कार्य में आने वाली सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं और प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज की वित्तीय स्वीकृति की फाइल शासन को भेज दी गई है और जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना है।
इस महीने हो सकता है शिलान्यास
उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से वार्ता कर इस महीने के अंत तक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कराया जा सकता है।
ये लोग रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, हर्ष सिंह, पप्पू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।