Raghav Chadha News: हाल ही में मीडिया सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच दूरिया और बेरुखी सामने आ रही है, आइये जानते हैं इसके पीछे के कुछ राजनीतिक कारण विस्तार से
Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल अपने युवा नेता के प्रति आपकी बेरुखी का असली कारण क्या है? कब और कैसे राघव चड्ढा हाईकमान की नजरों से गिर गए? केजरीवाल के करीबी रहे राघव चड्ढा को AAP में किनारे क्यों किया गया? AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से क्यों हटाया? अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच दूरियां कैसे आईं?
वास्तव में, ये सभी सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि इस समय दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा सियासी भूचाल आया है। राघव चड्ढा अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इसका कारण यह है कि – अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है और इसके बाद राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सियासत को गरमा दिया है। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी और उसके युवा चेहरे राघव चड्ढा के बीच कथित तनाव अब खुलकर चर्चा में आ गया है।
यह जानकारी दी गई है कि, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया गया है और उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने न केवल नेतृत्व में परिवर्तन किया, बल्कि राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र लिखकर यह भी अनुरोध किया कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने का समय न दिया जाए। इसके बाद से आम आदमी पार्टी और चड्ढा के बीच की दूरियों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |