Ballia News: गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में गुरुवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना शुरू हो गया। यह आंदोलन ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रमुख सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश द्वारा 3 नवंबर 2021 को जारी शासनादेश के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद तहसील प्रशासन गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है।
धरने को समर्थन देते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने कहा कि तहसीलदार द्वारा संविधान, राष्ट्रपतीय राजपत्र और शासनादेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद बार-बार छात्रों के आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं, जिससे छात्र आगे की पढ़ाई, छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आजादी से पहले के भू-राजस्व अभिलेखों (1345, 1356, 1359 फसली) में स्पष्ट रूप से “गोंड़” अंकित है, जो आज भी रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है।
वहीं, आगसा के संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करना शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज करते हुए ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब बलिया सदर तहसील से गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, तो बांसडीह तहसील में इसे क्यों रोका जा रहा है।
धरने में बिट्टू कुमार प्रसाद, प्रिंस कुमार, गौतम गोंड, मुन्ना शाह, टिंकू शाह, राजेंद्र गोंड, प्रियांशु शाह, पंकज गोंड, सुशील शाह, उमाशंकर गोंड, संजय गोंड, कन्हैया लाल गोंड सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।