Noida News: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन हुआ, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, कर्मचारियों ने 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव भी किया। योगी ने कहा- अशांति फैलाने वालों से सतर्क रहें।

Noida News: Factory workers protesting for a wage hike turn violent in Noida

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Noida News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। अलग-अलग इलाकों में गुस्साए कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव किया। तोड़फोड़ की। हाथ में डंडे लेकर सैकड़ों कर्मचारी जुलूस निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वे रुकेंगे नहीं।

सबसे पहले हालात फेज-2 इलाके में खराब हुए। सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। पथराव कर दिया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों में फैल गया। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-57 में 30

हालात को नियंत्रित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में RAF और PAC तैनात की गई है। DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। CM योगी ने भी मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से अशांति उत्पन्न करने वालों से सतर्क रहने की अपील की।

Noida News:नॉएडा में सबसे पहले कहां बिगड़े हालात

पुलिस के अनुसार, नोएडा का फेज-2 क्षेत्र एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहाँ मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव जैसी कंपनियों के 1000 से अधिक कर्मचारी सैलरी बढ़ाने के लिए पिछले 3 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। लगभग 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर इकट्ठा हुए थे। सबसे पहले यहीं पर हिंसा हुई।

अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन कर्मचारियों से अनुरोध कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। कर्मचारियों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नोएडा के डीएम मेधा रुपम ने कहा-

“अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनियों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता एक महिला करेंगी। शिकायतों के लिए पेटियां स्थापित की जाएंगी। कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी।”

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai