Ballia News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता, महिलाओं को 33% आरक्षण पर हुई चर्चा

ballia-nari-shakti-vandan-adhiniyam-33-percent-reservation-press-conference

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: विकास भवन सभागार में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रावधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार, लेखिका एवं अधिवक्ता श्रीमती श्वेता पाण्डेय ने की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने श्रीमती श्वेता पाण्डेय को पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे केवल एक विधायी प्रक्रिया न मानकर लोकतंत्र को अधिक समावेशी और संतुलित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया।

प्रेसवार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि संसद में इस अधिनियम के क्रियान्वयन से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा प्रारंभ हो चुकी है, जिससे देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं पहले ही शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं। अब आवश्यकता है कि उन्हें नीति निर्माण के उच्च स्तर पर भी पर्याप्त अवसर मिले, ताकि उनकी भागीदारी से नीतियों में संवेदनशीलता और व्यापक दृष्टिकोण जुड़ सके।

अंत में इसे देश के लोकतंत्र को मजबूत, संवेदनशील और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में इस अधिनियम को लेकर उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, श्री अरुण कुमार सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai