Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया

Noida News: Mastermind of Noida Violence Arrested; Aditya Anand—Carrying a ₹1 Lakh Reward—Apprehended

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Noida News: नोएडा। नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपीएसटीएफ तथा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम नै आरोपी को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

Noida News:लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को संगठित करने में आदित्य आनंद की मुख्य भूमिका सामने आई थी। जांच में उसे पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पाया गया था। इसके बाद थाना फेज-2 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं।Noida News: Mastermind of Noida Violence Arrested; Aditya Anand—Carrying a ₹1 Lakh Reward—Apprehended

Noida News: न्यायालय ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

Noida News: तिरुचापल्ली स्टेशन पर घेराबंदी कर दबोचा

आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु में मिलने के बाद विशेष टीम को वहां भेजा गया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।

Noida News: हिंसा की साजिश से उठ सकता है पर्दा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदित्य आनंद की गिरफ्तारी से श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के पूरे नेटवर्क और साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है। आरोपी से पूछताछ कर अन्य शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस नें आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर स्थानीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा और नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जो कुछ स्थानों पर हिंसक हो गया था। इस दौरान तोड़फोड़, आगजनी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की घटनाएं सामने आई थीं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai