Hardoi News: यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जिले हरदोई में शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाने का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के प्रतिष्ठित ‘सनबीम स्कूल’ में प्रिंसिपल की तानाशाही और अभिभावक के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने निजी स्कूलों में चल रही कमीशनखोरी और “शिक्षा माफिया” के आतंक को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
Hardoi News: आइये जाने ! क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, एसपी तिराहा स्थित सनबीम स्कूल में यूकेजी (UKG) के एक छात्र की माता, नीलम वर्मा, स्कूल की मनमानी का शिकार हुईं। नीलम ने स्कूल द्वारा चिन्हित दुकान से कोर्स तो खरीदा, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब स्कूल प्रशासन ने ‘कॉपियां’ केवल स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका विरोध करना चाहा और प्रिंसिपल ममता मिश्रा से बात की, तो बातचीत शालीनता के बजाय बदसलूकी में बदल गई।
Hardoi News: धमकी और बदसलूकी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल ममता मिश्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर सवार है। और प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने न केवल महिला के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि स्कूल परिसर में ही उन्हें अपमानित भी किया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब प्रिंसिपल ने सीधे बच्चे का नाम काटने की धमकी दे दी।
Hardoi News: प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे हैं सवाल
अभिभावकों का कहना है कि यह सिर्फ एक स्कूल की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे जिले में ड्रेस और किताबों के नाम पर कमीशन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। प्रिंसिपल की इस दबंगई ने अभिभावकों में रोष भर दिया है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई का इंतज़ार है। क्या जिला प्रशासन इन बेलगाम निजी स्कूलों पर नकेल कसेगा या शिक्षा के नाम पर यह लूट यूँ ही जारी रहेगी?
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |