MP News: MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 लोगों को बचाया गया, बरगी डैम में अब तक 5 शव मिले हैं, क्रूज में 9 और शव होने की संभावना है; सेना ने संभाला मोर्चा

MP News: Cruise Sinks in Jabalpur, MP; 22 Rescued; 5 Bodies Recovered So Far from Bargi Dam; 9 More Bodies Feared Inside; Army Joins Rescue Efforts

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में लगभग 40 से 45 पर्यटक सवार थे। यह हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया। बरगी सिटी CSP अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर से रेस्क्यू जारी है।

MP News: रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, ऑपरेशन में सेना भी शामिल

अंधेरा और बारिश के बीच SDRF टॉर्च की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भारतीय सेना की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

MP News: क्रूज लगभग 20 फीट गहराई में फंसा

जानकारी के अनुसार, क्रूज लगभग 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ है। जेसीबी और नाव की सहायता से इसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों की मदद से इसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही, गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है।

MP News: लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनने तक का नहीं मिला मौका

क्रूज पायलट महेश ने कहा कि वह 10 वर्षों से सेवा में हैं और सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का समय नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार मृतकों और लापता व्यक्तियों की संख्या में परिवर्तन संभव है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी चल रहा है।

पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया – 20 साल पुराना है क्रूज

पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने जानकारी दी कि बरगी डैम में एक क्रूज चलाया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में हुआ था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। जबकि दूसरा क्रूज खराब स्थिति में है।

क्रूज़ में खमरिया के एक ही परिवार के 15 लोग थे सवार

आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी उनके साथ थे, लेकिन वे डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए थे। कामराज मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं, कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता हैं।MP News: Cruise Sinks in Jabalpur, MP; 22 Rescued; 5 Bodies Recovered So Far from Bargi Dam; 9 More Bodies Feared Inside; Army Joins Rescue Efforts

प्रशासन ने जारी की सूची
क्रमांक नाम पिता/पति का नाम उम्र (आयु)
1 नीतू सोनी कृष्णा सोनी 43
2 सौभाग्यम अलागन परिमल अलागन 42
3 मधुर मैसी  जूलियस मैसी 62
4 काकुलाझी कामराज 38
लापता लोगों की सूची 
क्रमांक नाम पिता/पति का नाम उम्र (आयु)
1 श्री कामराज श्री कामराज 39
2 श्री तमिल 5
3 श्री विराज सोनी 6
4 श्री मयूरम 9
5 आर.एच सैय्यद
6 श्रीमति रेशमा सैय्यद 66
7 पूनम थापा 7
8 समीम जफ़र
9 श्रीमति ज्योति श्रीवास श्री मनोज श्रीवास 34
अब तक इन लोगों को बचाया जा चूका है 
क्रमांक नाम पिता/पति का नाम उम्र (आयु)
1 RAKHI SONI 40
2 VIKKI SONI (VIKAS SONI) VINOD SONI 42
3 SAMRIDDHI SONI 16
4 INIYA 12
5 ARADHYA SONI RAJESH SONI 12
6 ANU SONI
7 MAHESH PATEL KARODI LAL
8 CHOTE LAL GAUD PRAKASH GAUD 38
9 ANAMIKA SONI RAJESH SONI 47
10 RIYAZ HUSAIN
11 MANOJ SHREEVASTAV/GAUD 40
12 PAVITHARAN KAMRAJ 12
13 ANSHIKA SHREEVAS MANOJ SHREEVAS 13
14 TANISHQ SHREEVAS MANOJ SHREEVAS 7
15 TANISHQ SHREEVAS MANOJ SHREEVAS 10
16 KIYAN VERMA RAUSHAN ANAND VERMA 4
17 RAUSHAN ANAND VERMA RAUSHAN ANAND VERMA
18 SARITA VERMA SUNEEL VERMA 40
19 VRANDA RAUSHAN ANAND VERMA 10
20 MANJU KHADGA KRISHNA KHADGA
21 ZAFAR 13
22 KAMRAJ
जबलपुर क्रूज दुर्घटना- 11 लोग बिना टिकट के सवार थे: प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक क्रूज तेज आंधी के कारण पलट गया। पुलिस के अनुसार, अब तक 6 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, कलेक्टर ने बताया कि 4 शव मिले हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार, MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, इनमें से 11 लोग बिना टिकट के सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था।

आर्मी के 11 ग्रेनेडियर जवान पहुंचे, हाइड्रोलिक मशीन से रेस्क्यू जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन में 11 आर्मी ग्रेनेडियर यूनिट के जवान भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से नदी के क्षेत्र को समतल करके क्रूज तक पहुँचने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया – 20 साल पुराना है क्रूज

पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने जानकारी दी कि बरगी डैम में एक क्रूज चलाया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में हुआ था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। जबकि दूसरा क्रूज खराब स्थिति में है।

PWD मंत्री राकेश सिंह कर रहे रेस्क्यू कार्य की निगरानी

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पहुंचकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। क्रूज हादसे के बाद बचाव कार्य तेजी से जारी है और मंत्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पोकलेन से वायर बांधकर क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पोकलेन मशीन का उपयोग करते हुए मोटे तारों से क्रूज को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। टीम निरंतर क्रूज को सुरक्षित रूप से खींचकर किनारे लाने की कोशिश कर रही है।

पर्यटन मंत्री ने कहा -अब तक 22 लोगों को बचाया जा चूका है

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। चार शव बरामद हुए हैं। रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है। अन्य लोग लापता हैं। क्रूज नीचे फंस गया है। एनडीआरएफ की टीम क्रूज को बाहर निकालने का कार्य करेगी। इसके बाद मृतकों की सही संख्या का पता चलेगा।

प्रशासन के मुताबिक 22 को बचाया

MP News: Cruise Sinks in Jabalpur, MP; 22 Rescued; 5 Bodies Recovered So Far from Bargi Dam; 9 More Bodies Feared Inside; Army Joins Rescue Efforts

प्रशासन ने जारी की मृतकों की सूची
क्रमांक नाम पिता/पति का नाम उम्र (आयु)
1 नीतू सोनी कृष्णा सोनी 43
2 सौभाग्यम अलागन परिमल अलागन 42
3 मधुर मैसी  जूलियस मैसी 62
4 काकुलाझी कामराज 38

 

नोट – मध्यप्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे के सम्बन्ध में इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। उपर्युक्त सभी जानकारिया मीडिया रिपोर्ट्स और मीडिया में पहले से प्रसारित सोर्स से लिए गए हैं

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai