Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा, प्लेटफार्म का टिन शेड गिरने के कारण तीन यात्री घायल

Lucknow News: Major Mishap at Lucknow's Charbagh Railway Station; Three Passengers Injured After Platform's Tin Shed Collapses

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर पांच का टिन शेड गिरने से तीन यात्री घायल हो गए। आरपीएफ और जीआरपी ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Lucknow, UP Tak News: शुक्रवार सुबह लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के शेड की टिन शेड अचानक गिर गई। इससे तीन यात्री दब गए। आरपीएफ और जीआरपी की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया है। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। एअर कोनकोर्स के लिए शेड हटाए गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका एक हिस्सा गिर गया। रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले लखनऊ जंक्शन की छत का हिस्सा गिर गया था। हालांकि उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai