National News: RBI ने सोना नहीं बेचा! रिज़र्व विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए सोने की बिक्री की खबर के बाद सरकार ने सचाई बताई

National News: RBI Did Not Sell Gold! Government Clarifies the Truth Following Reports of Gold Sales Aimed at Protecting Foreign Exchange Reserves

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

National News: केंद्र सरकार ने उन समाचारों का खंडन किया है, जिनमें यह कहा गया था। कि केंद्रीय बैंक RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी मात्रा में सोना बेचा है। ब्लूमबर्ग ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की थी, और इसके पीछे का आधार क्या था, यह भी जान लीजिए, इसी खबर में।

National News: क्या केंद्रीय बैंक RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए अपने सोने के भंडार का एक हिस्सा बेचा है? ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इस पर संदेह व्यक्त किया था और यह खबर तेजी से फैल गई। अब केंद्र सरकार ने सोने के भंडार के बारे में स्थिति स्पष्ट की है। सरकारी सूचना एजेंसी PIB के फैक्ट चेक विंग के अनुसार, सरकार ने इस खबर का खंडन किया है। PIB के मुताबिक, सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि देश के विदेशी मुद्रा संपत्तियों को बचाने के लिए RBI ने सोने के भंडार का एक हिस्सा बेचा है।

सरकार की तरफ से गोल्‍ड रिजर्व की सही स्थिति की जानकारी, ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट प्रकाशित होने के एक दिन बाद आई है। ब्‍लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में, RBI द्वारा गोल्‍ड रिजर्व के एक हिस्से की बिक्री का अनुमान लगाया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि केंद्रीय बैंक ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच विदेशी मुद्रा रिजर्व को गिरने से रोकने के लिए सोने की बिक्री की है।

National News: RBI ने कहा Forex Reserves में सोना कम नहीं हुआ, बढ़ा हैNational News: RBI Did Not Sell Gold! Government Clarifies the Truth Following Reports of Gold Sales Aimed at Protecting Foreign Exchange Reserves

केंद्र सरकार ने ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट का खंडन करते हुए यह स्पष्ट किया है कि फॉरेक्‍स रिजर्व में सोने का हिस्सा कम नहीं हुआ है, बल्कि यह बढ़ा है। जानकारी दी गई है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी वास्तव में ‘सितंबर 2025 के अंत में 13.92 फीसदी से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 16.70 फीसदी हो गई है और 22 मई 2026 तक यह बढ़कर 16.85 फीसदी हो गई है। RBI ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय बैंक का सोने का भंडार अपरिवर्तित है। PIB फैक्‍ट चेक की पोस्ट में आगे कहा गया है कि RBI अपने मासिक बुलेटिन में सोने के भंडार का भी खुलासा करता है। प्रामाणिक जानकारी के लिए, हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।National News: RBI Did Not Sell Gold! Government Clarifies the Truth Following Reports of Gold Sales Aimed at Protecting Foreign Exchange Reserves

National News: सोना बेचने के अनुमान के पीछे क्‍या था आधार?

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बावजूद RBI के बुलियन रिजर्व की वैल्यू में कमी आई, जबकि केंद्रीय बैंक के गोल्ड रिजर्व में वृद्धि होनी चाहिए थी। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स में सीनियर इडिया इकोनॉमिस्ट अभिषेक गुप्ता ने इसी आधार पर एक आकलन किया था। उन्‍होंने कहा था, ‘वैल्यू में इस अंतर से ऐसा प्रतीत होता है कि RBI ने इस अवधि में सोना बेचा होगा।’ रिपोर्ट के अनुसार, मई में दो हफ्तों में RBI के 12 बिलियन डॉलर मूल्य के सोना बेचने का अनुमान लगाया गया था और कहा गया था कि इस दौरान RBI ने लगभग 7.5 बिलियन डॉलर के फॉरेन करेंसी एसेट्स खरीदे हैं।

RBI ने सोना बेचने का दावा पूरी तरह फर्जी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) को बचाने के लिए 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों को पूरी तरह खारिज और गलत करार दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बढ़ते आयात बिल और डॉलर-रुपये के उतार-चढ़ाव के कारण केंद्रीय बैंक ने सोना बेचा है। इस पर सरकार और RBI ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर स्थिति साफ की है।

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

1. RBI का खंडन: केंद्रीय बैंक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उसने कोई सोना नहीं बेचा है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें झूठी हैं।

2. फिजिकल गोल्ड स्थिर: RBI के पास मौजूद सोने का भौतिक स्टॉक 880.52 मीट्रिक टन पर बरकरार है।

3. सोने की हिस्सेदारी बढ़ी: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के 13.92% से बढ़कर 22 मई 2026 तक 16.85% हो चुकी है।

RBI के पास हालिया विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति

1. भंडार में गिरावट: मई 2026 के आखिरी हफ्तों में वैश्विक उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल के बढ़ते आयात बिल की वजह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 16 अरब डॉलर की कमी देखी गई है।

2. मौजूदा स्तर: इस गिरावट के बाद भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार वर्तमान में लगभग 681 अरब डॉलर के आसपास है।

3. वैकल्पिक उपाय: रुपये को स्थिर रखने के लिए ब्याज दरों में बदलाव और विदेशी निवेशकों से डॉलर जुटाने जैसे अन्य वित्तीय विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, न कि सोना बेचने पर।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai