NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा कुछ ही घंटों में शुरू होने वाली है, एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन आवश्यक चीजों की सूची जरूर चेक कर लें।

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: The NEET UG exam is set to begin in just a few hours; be sure to check this list of essentials before heading to the exam center.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: नीट यूजी की परीक्षा आज पूरे देश में 5 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देशभर में 2 लाख से अधिक सुरक्षा और परीक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज, 21 जून को पूरे देश के 564 शहरों में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए एनटीए और केंद्र सरकार ने कई कठोर नियम लागू किए हैं। नीट परीक्षा के लिए देशभर में 2 लाख से अधिक सुरक्षा और परीक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। एनटीए द्वारा NEET UG Re-Exam अंग्रेजी और हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी परीक्षा में कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

NEET Re-Exam 2026 ओरिजनल आईडी प्रूफ साथ ले जाना न भूलें

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में अपनी ओरिजनल आईडी लाना न भूलें। छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट ले जा सकते हैं।

NEET UG EXAM 2026: छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे एनटीए द्वारा प्रदान किए गए नंबर 011-40759000/011-69227700 और ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: The NEET UG exam is set to begin in just a few hours; be sure to check this list of essentials before heading to the exam center.

NEET UG Admit Card 2026: नया एडमिट कार्ड ही होगा मान्य

नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को एनटीए की वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है। ध्यान दें, 03 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड मान्य नहीं रहेगा।

NEET UG Admit Card: अभी भी कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

नीट यूजी परीक्षा के लिए छात्र अब भी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना आवश्यक है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Click Hare | Download Admit Card

NEET UG Re-Exam 2026: परीक्षा एक शिफ्ट में होगी

एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai